Punjab News: अब रिश्वतखोरों का बचना होगा मुश्किल! सीएम मान ने बदले जांच के नियम

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद चंडीगढ़ Punjab News: रिश्वत लेने वालों का पंजाब में टिकना मुश्किल होगा। पंजाब सरकार ने रिश्वतखोरी के मामलों में जांच के नियमों में बदलाव किया है। इसके तहत अब पुलिस अधिकारी रिश्वतखोरी के मामले में अपने विभाग के कर्मचारी से पूछताछ नहीं कर सकेंगे। इसी तरह अन्य विभागों के अधिकारी भी अपने कर्मचारियों की जांच नहीं कर सकेंगे।

ये भी पढ़ें: वीडियो कॉल पर गर्लफ्रैंड के कपड़े उतरवाए

घूसखोरी के सभी मामलों की जांच विजिलेंस विभाग द्वारा की जाएगी। मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए घूसखोरी के मामलों में जांच के नियमों में बदलाव किया है। रिश्वतखोरी के मामले में अब पुलिस अधिकारी अपने विभाग के कर्मचारी से पूछताछ नहीं कर सकेंगे। पहले पंजाब पुलिस में डीएसपी रैंक के अधिकारी जांच कर सकते थे लेकिन अब स्टेट विजिलेंस रिश्वत मामले की जांच करेगा।

ये भी पढ़ें: जालंधर में VISA Helpline पर 22 लाख रुपए ठगने का आरोप

इसी तरह यह नियम अन्य विभागों पर भी लागू होगा। मान सरकार द्वारा घूसखोरी की जांच राज्य विजिलेंस को सौंपे जाने के संबंध में पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा पहले ही पत्र जारी किया जा चुका है। इस फैसले के बाद पुलिस विभाग के साथ ही अन्य विभागों में भी हड़कंप मच गया है। भ्रष्ट अधिकारियों को अब सतर्कता का डर सताने लग पड़ा है।

VIDEO- कांग्रेसी नेता प्रताप सिंह बाजवा को AAP ने दिया 7 दिनों का अल्टीमेटम, देखें वजह

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *