Sex Racket Busted: जालंधर के पास इस शहर में चल रहे देह व्यापार के धंधे का पर्दाफाश, आरोपी गिरफ्तार

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, फगवाड़ा। Sex Racket Busted: पंजाब के फगवाड़ा से बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब के फगवाड़ा में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने शालीमार एन्क्लेव में छापेमारी की है। दरअसल थाना सतनामपुरा फगवाड़ा को गुप्त जानकारी मिली थी कि शालीमार एन्क्लेव में देह व्यापार का धंधा चलाया जाता है।

ये भी पढ़ें: वीडियो कॉल पर गर्लफ्रैंड के कपड़े उतरवाए

जिसके तहत पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शालीमार एन्क्लेव में रेड की गई। छापेमारी के दौरान पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। इन युवकों की पहचान सुनील शर्मा पुत्र हरबंस लाल निवासी मोहल्ला किशनपुरा चौक थाना डिवीजन नंबर 8 जिला जालंधर और राहुल पुत्र विल्सन निवासी जमशेर थाना जमशेर के रूप में हुई है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में VISA Helpline पर 22 लाख रुपए ठगने का आरोप

पुलिस को जानकारी मिली थी कि यहां मासूम भोली-भाली लड़कियों को पैसों का लालच देकर उंनसे देह व्यापार का धंधा करवाया जाता है। इसके साथ ही पुलिस ने 3 महिलाओं निवासी ताजपुर माणकां रोड लुधियाना, दूसरी मकसूदां जालंधर और अर्बन एस्टेट नंगल खेड़ा फगवाड़ा को गिरफ्तार कर पांचों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

VIDEO- कांग्रेसी नेता प्रताप सिंह बाजवा को AAP ने दिया 7 दिनों का अल्टीमेटम, देखें वजह

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *