Punjab Weather Update: पंजाब में भी चक्रवात बिपोर्जॉय का असर, 18 जून तक बारिश के आसार

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: चक्रवाती तूफान बिपोर्जॉय आज गुजरात तट से टकराएगा लेकिन पंजाब में इसका असर अभी से दिखने लगा है। चक्रवात बिपोर्जॉय और पश्चिमी विक्षोभ के बीच पंजाब में 18 जून तक बारिश की संभावना है। अचानक बादल छाएंगे, बारिश होगी और अगले ही पल धूप खिलेगी जिससे ह्यूमस बढ़ जाएगा।

ये भी पढ़ें: जालंधर के प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

मौसम विभाग के मुताबिक कल मालवा के कुछ हिस्सों को छोड़कर पंजाब के ज्यादातर हिस्सों में बारिश हुई। अमृतसर में 26 किमी की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। लुधियाना में पेड़ गिरने से एक बाइक सवार की मौत हो गई। अमृतसर में पिछले 24 घंटों में 129.5 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जिसने 30 जून, 1970 को 92.6 मिमी बारिश का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

ये भी पढ़ें: हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश, महिला को न्यूड कर VIDEO बनाई

औसतन, अमृतसर में जून के महीने में प्रति दिन 38.9MM बारिश होती है और पूरे महीने में 89.9MM बारिश होती है। इतना ही नहीं अमृतसर में भी ओलावृष्टि हुई। कल शाम से खराब मौसम का असर हवाई यातायात पर भी देखने को मिला। कोलकाता, कुआलालंपुर और दिल्ली से अमृतसर आने वाली कुल 5 फ्लाइट्स को रास्ते में दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी।

VIDEO- भगवंत मान सरकार के खिलाफ रची जा रही है बड़ी साजिश

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *