Punjab News: शिरोमणि कमेटी ने बुलाई आपात बैठक, जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह को लेकर हो सकता है बड़ा फैसला

Daily Samvad
2 Min Read
Giani Harpreet Singh
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, अमृतसर। Punjab News: शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) की अंतरिम कमेटी की आज आपात बैठक बुलाई गई है। यह बैठक जल्द शुरू होगी। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस बैठक में श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार को लेकर अहम फैसला लिया जा सकता है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों से जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह को श्री अकाल तख्त साहिब के पद से हटाने की चर्चा चल रही थी। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा और अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा की सगाई के मौके पर जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह के जाने के बाद उन्हें पद से हटाने की चर्चा शुरू हो गई थी।

ये भी पढ़ें: हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश, महिला को न्यूड कर VIDEO बनाई

इसे लेकर कुछ अकाली नेताओं ने सवाल भी उठाए थे। ज्ञानी हरप्रीत सिंह तख्त श्री दमदमा साहिब के जत्थेदार हैं और वर्तमान में श्री अकाल तख्त साहिब का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि आज की बैठक में जत्थेदार से यह पद वापस लिया जा सकता है।

VIDEO- भगवंत मान सरकार के खिलाफ रची जा रही है बड़ी साजिश

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *