Weather Update: पंजाब समेत उत्तर भारत में फिर बरसेंगे बादल, बारिश के साथ आंधी का भी अलर्ट

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली। Weather Update: पंजाब समेत उत्तर भारत के तमाम राज्यों में बीते दिन बारिश के चलते मौसम सुहावना हो गया है। तूफान बिपरजॉय का असर दिल्ली में भी देखने को मिला है। राजधानी में आज भी बादल छाए हैं और मौसम विभाग ने कई इलाकों में हल्की बारिश का अनुमान जताया है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में अगले दो दिनों तक बारिश का अनुमान है। 19 जून तक राजधानी में गरज के साथ बादल बरसेंगे, जिससे तापमान में बड़ी गिरावट आएगी। आईएमडी की माने तो अगले दिनों में दिल्ली का पारा 4 डिग्री तक गिरकर 34 डिग्री सेल्सियस तक आ सकता है।

उत्तर पश्चिम भारत में अगले हफ्ते बारिश का अनुमान जताया गया है। उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में भी अगले हफ्ते के अंत में तेज बारिश की संभावना है। तूफान बिपरजॉय के राजस्थान पहुंचने के चलते वहां के कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। आज और कल दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में तेज बारिश होगी।

ये भी पढ़ें: हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश, महिला को न्यूड कर VIDEO बनाई

वहीं, 18 और 19 जून को दक्षिण-पश्चिम राजस्थान में भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के लिए राहत की खबर दी है। बिपरजॉय के राजस्थान में आने के बाद इसका असर यूपी और मध्य प्रदेश में दिखेगा। 20 जून को दोनों राज्यों के कुछ हिस्सों में बारिश का अनुमान जताया गया है।

VIDEO – नूरां सिस्टर्स की कौव्वाली पर झूम उठा पंडाल, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *