Amit Shah: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का पूर्व सीपीएस अविनाश चंद्र ने किया स्वागत, हेलीपैड पर कई मिनटों तक राजनीति पर चर्चा

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, गुरदासपुर। Amit Shah: पंजाब के गुरदासपुर रैली को संबोधित करने पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को हेलीपैड पर भाजपा नेताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के साथ पूर्व सीपीएस अविनाश चंद्र ने गृहमंत्री अमित शाह को हेलीपैड पर स्वागत किया।

हेलीपैंड पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के साथ केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत और पूर्व सीपीएस अविनाश चंद्र ने कई मिनटों तक पंजाब की राजनीति पर चर्चा की। खासकर पंजाब की दलित राजनीति पर अविनाश चंद्र से अमित शाह ने चर्चा की है। जिससे आने वाले दिनों में पंजाब की राजनीति में बड़ा फेरबदल हो सकता है।

ये भी पढ़ें: लव मैरिज के बाद युवती ने किया बड़ा हंगामा, युवकों ने की पिटाई

आपको बता दें कि केंद्र में भाजपा सरकार के 9 साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूरे देश में चलाए जा रहे महासंपर्क अभियान के तहत भाजपा ने आज गुरदासपुर में रैली का आयोजन किया था। इसी रैली को संबोधित करने केंद्रीय गृहमंत्री पहुंचे थे। उन्होंने रैली को संबोधित करते हुए मोदी सरकार की 9 साल की उपलब्धियों को बताया।

अमित शाह ने कहा कि मैं सौभाग्यशाली हूं, मुझे गुरदासपुर की पावन धरती पर आने का सौभाग्य मिला है। गुरुओं-पीरों की पावन भूमि को शत शत नमन करता हूँ। पंजाब एक ऐसा राज्य है, जहां तिरंगे के तीनों रंग नजर आते हैं। केसरी रंग शहीदों के बलिदान के भाव में देखा जाता है, सफेद रंग गुरुओं की शांति और सद्भाव के संदेश में देखा जाता है और हरा रंग तब देखा जाता है जब किसान देश के गोदामों को अनाज से भरते हैं।

ये भी पढें: गर्लफ्रेंड के साथ रंगरेलियां मना रहा था JE, पत्नी ने रंगे हाथों पकड़ा

अमित शाह ने कहा कि महान सिख गुरुओं ने हमें ना केवल पंजाब में, बल्कि पूरे देश में देशभक्ति, समानता और सद्भाव का पाठ पढ़ाया। इसी के चलते पंजाब ने आजादी से पहले और बाद में आए हर संकट में पूरे देश की रक्षा की है। देश का इतिहास पंजाबियों के बलिदानों से भरा पड़ा है। उन्होंने कहा कि पंजाब के हमारे मेहनती किसान पूरे देश का अन्न भंडार भरते हैं और हमारे देश की तरक्की में किसानों का अहम योगदान है।

हां मैं पागल हूं…. CM Bhagwant Mann खुद को क्यों कहा पागल, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *