Khalistani Terrorist: कनाडा में खालिस्तानी आतंकी की गोली मारकर हत्या, NIA ने रखा था 10 लाख का इनाम

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, कनाडा। Khalistani Terrorist: इस समय की बड़ी खबर कनाडा से सामने आ रही है। खबर है कि कनाडा में खालिस्तानी आंतकी की गोली मारकर हत्या कर दी है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की कनाडा में गोली मारकर हत्या कर दी गई।

यहां हम आपको बता दे कि हरदीप सिंह निज्जर आतंकी संगठन खालिस्तान टाइगर फोर्स (KTF) का चीफ था। वह कनाडा में रहकर लंबे समय से पंजाब में खालिस्तानी मूवमेंट को हवा दे रहा था। जानकारी के मुताबिक, हरदीप निज्जर को गुरु नानक सिख गुरुद्वारा में गोली मारी गई, जिसके बाद उसकी मौत हुई है।

ये भी पढ़ें: हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश, महिला को न्यूड कर VIDEO बनाई

निज्जर इस गुरुद्वारे का प्रधान भी बताया जा रहा है। बीती रात आतंकी निज्जर गुरुद्वारे से बाहर पार्किंग में अपनी कार में था। इसी दौरान दो युवक मोटरसाइकिल पर आए और फायरिंग शुरू कर दी। निज्जर को कार से बाहर निकलने तक का समय नहीं मिला और वहीं उसकी मौत हो गई।

ये भी पढ़ें: जालंधर के प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

भारत की राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने बीते साल जुलाई में निज्जर पर 10 लाख का इनाम रखा था। निज्जर पर पंजाब के जालंधर में एक हिंदू पुजारी की हत्या करने का आरोप था। पुजारी की हत्या की साजिश खालिस्तान टाइगर फोर्स ने रची थी, जिसका निज्जर प्रमुख था।

हां मैं पागल हूं…. CM Bhagwant Mann खुद को क्यों कहा पागल, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *