Punjab Weather Update: पंजाब के इन इलाकों में आज हो सकती है बारिश, अगले तीन दिनों तक मौसम रहेगा साफ

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Weather Update
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: पंजाब में पारा लगातार बढ़ रहा है। हालांकि पंजाब की राजधानी चंडीगढ़, लुधियाना, पटियाला, होशियारपुर समेत कुछ अन्य इलाकों में हल्की बूंदाबांदी के चलते तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने आज कुछ जगहों पर बारिश और हवा चलने का अनुमान जताया है।

ये भी पढ़ें: हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश, महिला को न्यूड कर VIDEO बनाई

इसके बाद 20, 21 और 22 जून को मौसम साफ रहेगा और लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। मिली जानकारी के अनुसार रविवार सुबह कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई, जिससे तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई। वहीं मौसम में आए बदलाव को देख धान की खेती कर रहे किसानों के चेहरे तो खिल गए, लेकिन बारिश नहीं होने से उन्हें भी निराशा का सामना करना पड़ा।

ये भी पढ़ें: जालंधर के प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

वहीं प्रदेश में गर्मी बढ़ने के साथ ही बिजली की मांग भी लगातार बढ़ रही है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार रविवार को अमृतसर पंजाब का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसी तरह पटियाला में अधिकतम तापमान सबसे कम रिकॉर्ड किया गया। पटियाला में अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5.1 डिग्री सेल्सियस कम था।

हां मैं पागल हूं…. CM Bhagwant Mann खुद को क्यों कहा पागल, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *