Ward Bandi in Jalandhar: जालंधर में अब इस दिन डिस्पले होंगे 85 वार्डों के नक्शे, वार्डबंदी का ड्राफ्ट भी देख सकेंगे लोग

Daily Samvad
3 Min Read
Municipal Corporation jalandhar
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Ward Bandi in Jalandhar: जालंधर की वार्डबंदी का ड्राफ्ट और 85 वार्डों का नक्शा नगर निगम में कई दिन पहले आ चुका है, लेकिन 19 जून और 20 जून को मुख्यमंत्री भगवंत मान के कार्यक्रम के कारण इसे डिस्पले नहीं किया गया, जबकि सोमवार को इसे निगम मुख्यालय में डिस्पले किया जाना था।

ये भी पढ़ें: हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश, महिला को न्यूड कर VIDEO बनाई

अब नगर निगम के अधिकारी कहते हैं कि वार्डबंदी का ड्राफ्ट और 85 वार्डों के नक्शे को 21 जून यानि बुधवार को निगम मुख्यालय में डिस्पले किया जाएगा। इसे लेकर मंगलवार दोपहर बाद अधिकारियों की ड्यूटी सुनिश्चित की जाएगी। चूंकि आज मुख्यमंत्री भगवंत मान जालंधर में है और कुछ प्रोजैक्ट का उद्घाटन कर रहे हैं, इसलिए आज निगम अधिकारी इसी में व्यस्त हैं।

ये भी पढ़ें: जालंधर के प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

मंगलवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में पीएपी में होने वाले योग को लेकर जिला प्रशासन और नगर निगम के अधिकारियों की ड्यूटी लगी है। कल सुबह यानि मंगलवार को 6 बजे से 9 बजे तक सभी अफसर योग कार्यक्रम में व्यस्त रहेंगे। जिससे ड्राफ्ट और नक्शे को डिस्पले करने का काम बुधवार को होगा।

कौन सा वार्ड जनरल, कौन हुआ रिजर्व

  • जनरल वार्ड – 2, 6, 8, 10, 12, 14, 16, 18, 20, 22, 24, 28, 30, 32, 38, 42, 46, 48, 50, 56, 58, 60, 64, 66, 70, 72, 76 व 82
  • महिला रिजर्व वार्ड- 1, 11, 17, 19, 21, 25, 27, 29, 31, 33, 35, 37, 39, 49, 51, 53, 59, 61, 63, 65, 67, 69, 71, 73, 77, 79, 81, 83 व 85
  • एससी रिजर्व वार्ड – 4, 26, 34, 36, 40, 44, 54, 62, 68, 74, 78, 80 व 84
  • एससी महिला रिजर्व वार्ड – 3, 5, 7, 9, 13, 15, 41, 43, 45, 47, 55, 57 व 75
  • बीसी रिजर्व वार्ड – 23 और 25

पढ़ें अपने वार्डों की स्थिति और रिजर्वेशन

CM भगवंत मान का बड़ा फैसला, गुरुवाणी का होगी फ्री टू एयर प्रसारण

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *