Jalandhar News: जालंधर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी के फोन बेचने जा रहे लूटेरे को दबोचा

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर में आज पुलिस ने आज चोरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। कुलदीप सिंह चहल, आईपीएस कमिश्नर, जालंधर के निर्देशानुसार, कमिश्नरेट जालंधर पुलिस ने डकैती और चोरी के दोषियों को गिरफ्तार करने का अभियान जारी रखा है।

कंवलप्रीत सिंह चहल (पीपीएस)-एडीसीपी ट्रैफिक-सह-एडीसीपी-1 जालंधर व निर्मल सिंह (पीपीएस)- एसीपी सेंट्रल जालंधर ने एसआई गुरप्रीत सिंह मुख्य अधिकारी थाना डिवीजन नंबर 2 जालंधर की निगरानी में चोरी के 6 मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल के साथ 1 आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

आज दिनांक 19.06.2023 को एएसआई मंगत सिंह साथी कर्मचारियों सहित पटेल चौक जालंधर में पेट्रोलिंग के लिए मौजूद थे, तो जानकारी मिली कि निर्मल सिंह उर्फ निम्मा पुत्र भगत सिंह निवासी मॉल गोदाम जालंधर के पास काजी मंडी जो चोरी किए हुए मोटरसाइकिल PB08-DA-2084 स्प्लेंडर पर सवार होकर चोरी हुए मोबाइल को दाना मंडी में सस्ते दाम पर बेचने के लिए ग्राहकों की तलाश कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश, महिला को न्यूड कर VIDEO बनाई

जिस पर एएसआई मंगत सिंह ने कार्रवाई करते हुए आरोपी निर्मल सिंह के यहां छापेमारी की और चोरी का सामान ले जाने के आरोप में आरोपी निर्मल सिंह को फ़ोन के सहित गिरफ्तार कर लिया।

CM भगवंत मान ने जालंधर को दी बड़ी सौगात, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *