Punjab News: भगवंत मान की केंद्र को चेतावनी, RDF फंड जारी करो वरना जाएंगे सुप्रीम कोर्ट

Daily Samvad
2 Min Read
CM Bhagwant Mann
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब विधानसभा के दो दिवसीय विशेष सत्र के आखिरी दिन आरडीएफ का बकाया नहीं चुकाने को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया गया। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि अगले हफ्ते तक बकाया नहीं हुआ तो एक जुलाई से सुप्रीम कोर्ट का रुख किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: जालंधर के प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

नवनियुक्त मंत्री ने आरडीएफ को लेकर प्रस्ताव पेश किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने चार साल के लिए फंड रोक रखा है। इससे पंजाब का विकास रुक गया है। उन्होंने कहा कि एक राज्य को जानबूझकर धकेला जा रहा है। 1987 से लगातार राशि मिल रही थी। लेकिन जानबूझकर 4 साल से इसे रोका जा रहा है।

ये भी पढ़ें: हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश, महिला को न्यूड कर VIDEO बनाई

इस मौके पर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्यपाल पंजाब के होते हैं, उन्हें पंजाब की बंद पड़ी आरडीएफ का मुद्दा केंद्र सरकार के सामने उठाना चाहिए, लेकिन वह पंजाब सरकार का विरोध करते हुए केंद्र को पत्र लिखते हैं। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार को एक जुलाई तक आरडीएफ फंड जारी करने का अल्टीमेटम दिया है और कहा है कि इसके बाद राज्य सरकार केंद्र के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएगी।

CM भगवंत मान ने जालंधर को दी बड़ी सौगात, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *