Yoga Day: जालंधर में सीएम दी योगशाला, पीएपी ग्राउंड में 15,000 से ज्यादा लोगों ने किया योग, देखें LIVE

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Yoga Day: अंतराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर जालंधर के PAP ग्राउंड में मंगलवार को CM की योगशाला में मुख्यमंत्री भगवंत मान, सभी मंत्री, विधायक और विभिन्न विभागों के चेयरमैन और पार्टी के पदाधिकारी भी शामिल हुए। योग शिक्षकों ने सभी को योग करवाया। करीब 40 मिनट तक चली योगशाला में मुख्यमंत्री बीच में ही उठकर चले गए। उनके साथ राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा भी थे।

जालंधर के पीएपी ग्राउंड में सीएम दी योगशाला में योग करते मुख्यमंत्री भगवंत मान व अन्य
ये भी पढ़ें: जालंधर के प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

इससे पहले मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा- “ऐसा जरूरी नहीं है कि योगा मैट पर ही होता है। हम रोज अपने नित्य कर्म में भी योग करते हैं। जिस तरह से वर्तमान में हमारा लाइफ स्टाइल है उससे लोग डिप्रेशन में हैं। इससे मुक्ति के लिए योग ही एक प्राचीन साधन है।”

जालंधर के पीएपी ग्राउंड में सीएम दी योगशाला में योग विधायक रमन अरोड़ा, शीतल अंगुराल व अन्य।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि आज पीएपी ग्राउंड में 15 हजार से ज्यादा लोग योग कर रहे हैं। वह उनके बीच साधारण कपड़ों में सुबह-सुबह खड़े हुए हैं। क्या इससे पहले के मुख्यमंत्री आपने कभी ऐसे देखे। इस वक्त तो उनकी आंख ही नहीं खुलती थी। रात को 3 बजे तक सोते थे और दोपहर को 2 बजे तक उठते थे।

जालंधर के पीएपी ग्राउंड में सीएम दी योगशाला में योग करते सांसद सुशील रिंकू व अन्य
ये भी पढ़ें: हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश, महिला को न्यूड कर VIDEO बनाई

दोपहर को उठने के बाद कहते थे चलो अब पंजाब का काम कर आते हैं। थोड़ा से घूमते थे फिर कहते थे चलो अब डिनर का समय हो गया। उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि उनका पंजाब सेहतमंद हो। पंजाब सेहतमंद होगा तो दूसरों को भी सेहतमंद बनाएगा।

जालंधर के पीएपी ग्राउंड में सीएम दी योगशाला में योग करते मुख्यमंत्री भगवंत मान, राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा, सांसद सुशील रिंकू व अन्य

भगवंत मान ने कहा कि दम यानी सांस इन्हीं से आदमी है। जिनके पास करोड़ों अरबों हैं वह उन्हें बुला रहे हैं, लेकिन वह जाते नहीं। क्योंकि सांसों का भार ही सबसे ज्यादा भारी है। उन्होंने कविता के रूप में कहा “मैंने परख लिया सांसों का भार ही सबसे भारी है, जरा सोचकर देखो डूबने के बाद बंदा तैर कैसे जाता है।”

सीएम दी योगशाला में भगवंत मान के साथ 15 हजार लोगों ने किया योग, मान ने सुनाई कविता, देखें LIVE

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *