Punjab News: भूमि और जल संरक्षण मंत्री द्वारा विभागीय कामकाज की समीक्षा

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: राज्य में भूजल के गिरते स्तर के मद्देनज़र भूमि एवं जल संरक्षण मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने राज्य के किसानों के प्रति मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार की वचनबद्धता और बहुमूल्य जल स्रोतों के सरंक्षण पर ज़ोर देते हुए विभाग को नए प्रोग्राम बनाने और चल रहे जल संरक्षण और प्रबंधन को और तेज करने के लिए कहा।

मीत हेयर ने कृषि के लिए सिंचाई हेतु नहरी पानी और उपचारित पानी का प्रयोग अधिक से अधिक करने और भूमिगत पाईपलाइन प्रोग्राम को राज्य के कोने-कोने तक पहुँचाने पर भी ज़ोर दिया। उन्होंने विभाग को ज़मीनी स्तर पर जागरूकता पैदा करके राज्य में जल प्रबंधन और संरक्षण के लिए लोक लहर शुरू करने का आह्वान किया।

ये भी पढ़ें: जालंधर के प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

मीत हेयर ने यह निर्देश पंजाब भवन चंडीगढ़ में हुई भूमि एवं जल संरक्षण विभाग के कामकाज का जायज़ा लेने के लिए बुलायी गई मीटिंग के दौरान दिए। विभाग की वॉटरशैड्ड स्कीम का जायज़ा लेते हुए भूमि एवं जल संरक्षण मंत्री ने भूमि रहित किसानों और महिलाओं को प्रोजेक्ट क्षेत्रों में स्व-सहायता ग्रुप बनाकर वित्तीय सहायता प्रदान करके उनको अधिक से अधिक लाभ देने पर ज़ोर दिया।

उन्होंने मानसून में बरसाती पानी के संरक्षण के लिए जल तालाब और चैक डैमों के निर्माण पर काम तेज करने पर भी ज़ोर दिया। विभागीय अधिकारियों ने मंत्री को एक प्रस्तुति देते हुए बताया कि विभाग के कार्यों का मुख्य उद्देश्य सिंचाई वाले पानी का प्रयोग कुशलता में वृद्धि और वैकल्पिक सिंचाई जल स्रोतों का विकास करना है क्योंकि राज्य के 90 प्रतिशत से अधिक जल स्रोतों का प्रयोग अकेले कृषि क्षेत्र में किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: पंजाब के मशहूर रैपर हनी सिंह को गैंगस्टरों ने दी जान से मारने की धमकी

विभाग के मुख्य कार्यों में भूमिगत पाईपलाइन सिस्टम, कृषि में उपचारित जल का प्रयोग, बूंद व फुव्वारा व्यवस्था, बरसाती पानी का संरक्षण, वॉटरशैड्ड आधारित प्रोग्रामों के अलावा अन्य कार्य शामिल हैं। मीटिंग के दौरान विभाग द्वारा प्रस्तावित पदों के पुनर्गठन बारे भी चर्चा की गई। भूमि एवं जल संरक्षण मंत्री ने बताया कि जल्द ही इस पुनर्गठन को अंतिम रूप देने के बाद नयी भर्ती मुहिम चलाई जाएगी।

Video- सीएम भगवंत मान ने सुखबीर बादल की खोल दी पोल, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *