Jalandhar News: भाजपा ने पूर्व कौंसलर को बनाया जालंधर का कार्यकारी अध्यक्ष, वार्डबंदी के लिए शोध कमेटी भी गठित, पढ़ें नाम

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: भारतीय जनता पार्टी जालंधर में अश्वनी भंडारी को नया कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा निजी कारणों से 23 जून से लेकर 28 जून तक शहर में उपलब्ध नही होंगे। उन्होंने अपने स्थान पर नए कार्यकारी अध्यक्ष की नियुक्ति की है।

ये भी पढ़ें: पंजाब के मशहूर रैपर हनी सिंह को गैंगस्टरों ने दी जान से मारने की धमकी

ज़िला प्रधान सुशील शर्मा ने निगम चुनावों के लगे नक्शे को लेकर शोध कमेटी का गठन किया जिसमे कार्यकारी अध्यक्ष अश्वनी भंडारी, पूर्व मंत्री व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मनोरंजन कालिया, प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व मेयर राकेश राठौर, प्रदेश सचिव अनिल सच्चर, जालंधर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी रहे इंदर इक़बाल सिंह अटवाल, पूर्व सीपीएस केडी भंडारी, पूर्व सीपीएस अविनाश चंद्र, पूर्व एमएलए सरबजीत सिंह मक्कड़, डॉ शिव दयाल माली, राजीव ढींगरा, भगवंत प्रभाकर, अशोक सरीन हिक्की, राजेश कपूर और अमरजीत सिंह गोल्डी को शामिल किया गया है।

आज नए कार्यकारी अध्यक्ष अश्वनी भंडारी के नेतृत्व में जालंधर भाजपा का एक प्रतिनिधि मंडल नगर निगम कार्यालय मे नक्शे को देखने गया जिसे देख कर सभी भाजपा नेताओं ने ऐतराज़ जाहिर किया है। इस विषय पर जानकारी देते अश्वनी भंडारी ने कहा भाजपा निगम चुनावों के लिए पूरी तरह तैयार है। जिसको लेकर हमारे सीनियर नेता भी हर विषय पर नजर बनाकर कार्य कर हमारा मार्गदर्शन कर रहे है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

अश्वनी भंडारी ने कहा कि भाजपा इस नक्शे को अधूरा व पक्षपाती सुविधा अनुसार तैयार हुआ नक़्शा घोषित करती है। उन्होंने कहा कि इस बावत आज पार्टी द्वारा नक्शे मे खामियों को देखते हुए शोध कमेटी का गठन किया है जो प्रशासन से प्रत्यक्ष रूप से इस नक्शे में बदलाव और कमियों को दूर करने के लिये अपने सुझाव देगी।

इस अवसर पर उनके साथ ज़िला महामंत्री अशोक सरीन हिक्की, राजेश कपूर और अमरजीत सिंह गोल्डी, अमरजीत सिंह अमरी, पूर्व पार्षद बलजीत सिंह प्रिंस, पूर्व पार्षद शैली खन्ना के पति विवेक खन्ना, जिला भाजपा उपप्रधान हनी कंबोज, सचिव अजय चोपड़ा, योगेश मल्होत्रा आदि उपस्थित थे।

Video- सीएम भगवंत मान ने सुखबीर बादल की खोल दी पोल, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *