BJP MLA: भाजपा विधायक का निधन, 76 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, छत्तीसगढ़। BJP MLA: भाजपा से दुखद खबर सामने आ रही है खबर है कि छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। दुर्ग जिले के वैशाली नगर विधानसभा सीट से विधायक विद्यारतन भसीन का निधन हो गया है। विद्यारतन भसीन लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनकी गिनती राज्य के कद्दावर नेताओं में होती थी।

BJP MLA Vidya Ratan Bhasin Passed Away
BJP MLA Vidya Ratan Bhasin Passed Away
ये भी पढ़ें: पंजाब के मशहूर रैपर हनी सिंह को गैंगस्टरों ने दी जान से मारने की धमकी

2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की लहर के बाद भी बड़े अंतर से जीत दर्ज की थी। विद्यारतन भसीन भिलाई के मेयर भी रह चुके हैं। गुरुवार को भी उनके निधन की खबर सामने आई थी हालांकि बाद में अस्पताल प्रबंधन ने इन खबरों का खंडन किया था। इस दौरान सीएम भूपेश बघेल ने भी शोक पर निधन जताया था। 79 साल की उम्र में लंबी बीमारी के कारण उनका निधन हो गया।

ये भी पढ़ें: जालंधर के प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

उनका इलाज राजधानी रायपुर के रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में हो रहा था। इलाज के दौरान ही उन्होंने आखिरी सांस ली। छत्तीसगढ़ बीजेपी ने विधायक के निधन की पुष्टि की है। छत्तीसगढ़ बीजेपी ने ट्वीट कर बताया कि प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने अपने आज के सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। विद्या रतन भसीन का जन्म 27 दिसंबर 1947 को हुआ थे। उन्हें बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के करीबी माना जाता था।

Video- सीएम भगवंत मान ने सुखबीर बादल की खोल दी पोल, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *