Jalandhar News: इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन व कांग्रेसी नेता के खिलाफ FIR दर्ज, पढ़ें पूरा मामला

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर के करतारपुर कुकर्म मामले में नया खुलासा हुआ है। इस खुलासे के बाद पुलिस ने करतारपुर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन कांग्रेसी नेता के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की गई है। वहीं, मुख्य आरोपी हैमर जिम करतारपुर के मालिक गिरीश अग्रवाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर गत दिवस अदालत में पेश कर उसका 2 दिन का रिमांड हासिल कर लिया है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

पुलिस के अनुसार अब इस मामले में करतारपुर के इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के कांग्रेस के पूर्व चेयरमैन पर भी पुलिस ने केस दर्ज़ कर लिया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुल 8 लोगों के ख़िलाफ़ मामला दर्ज़ किया है। इसमें तीन व्यक्तियों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। आरोपियों में जिम मालिक गिरीश अग्रवाल के अलावा जिम ट्रेनर हनी, योगेश सूरी, नितिन अग्रवाल, अनिल सिंगला के नाम शामिल हैं।

पुलिस ने इस गंभीर मामले में इस संगीन जुर्म को अंजाम देने वाले आरोपियों के विरुद्ध पॉक्सो एक्ट व आई.पी.सी. की अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज़ कर लिया है। आपको बता दें कि इस मामले का खुलासा सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद हुआ था जिसके पश्चात पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए आरोपी जिम मालिक को नाबालिग के साथ दरिंदगी करने के अपराध में देर रात गिरफ्तार कर लिया था।

ये भी पढ़ें: पंजाब के मशहूर रैपर हनी सिंह को गैंगस्टरों ने दी जान से मारने की धमकी

वहीं इस मामले में हैरानीजनक बात सामने आई है कि आरोपी जिम मालिक पीड़ित का जैंडर तक बदलने का प्रयास कर रहा था। वह अपने करीबी दोस्तों में अक्सर इस बात को कहा करता था जबकि उसके कुछ करीबी दोस्तों को यह भी मालूम था कि गिरीश पीड़ित युवक पर गंदी नजर रखता है।

बताया जा रहा है कि आरोपी गिरीश अग्रवाल वीडियो वायरल करने के बाद कनाडा भागने की फिराक में था। इसके लिए उसने टिकट भी बुक करवा ली थी लेकिन उसके फरार होने से पहले ही पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया था।

Video- सीएम भगवंत मान ने सुखबीर बादल की खोल दी पोल, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *