Jalandhar News: जालंधर की वार्डबंदी न बदली तो सांसद सुशील रिंकू के करीबी नहीं लड़ पाएंगे चुनाव!

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर की वार्डबंदी अगर अपत्तियों के बाद भी दुरुस्त नहीं हुई तो सांसद सुशील रिंकू के करीबी पूर्व पार्षद और नेता अपने मुताबिक चुनाव नहीं लड़ सकेंगे। जिससे उन्हें अभी से हार का गम सताने लगा है। दो एसे करीबी नेता हैं, जो चुनाव नहीं लड़ सकेंगे।

सासंद सुशील रिंकू पर अब इस बात की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है कि जिन लोगों ने रिंकू की जीत में अहम भूमिका निभाई है, अब उन्हें कौंसलर बनाने में रिंकू भी अहम भूमिका निभाएं। इसे लेकर पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर कमलजीत सिंह भाटिया, खादी बोर्ड के पूर्व डायरेक्टर मेजर सिंह, पूर्व कौंसलर बलविंदर सिंह लाडा, एडवोकेट संदीप वर्मा और मंजीत सिंह टीटू ने निगम में आपत्तियां दर्ज कराई हैं।

ये भी पढ़ें: जालंधर के प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

यही नहीं, र्व सीनियर डिप्टी मेयर कमलजीत सिंह भाटिया, खादी बोर्ड के पूर्व डायरेक्टर मेजर सिंह, पूर्व कौंसलर बलविंदर सिंह लाडा, एडवोकेट संदीप वर्मा और मंजीत सिंह टीटू ने सांसद सुशील रिंकू से मिलकर वार्डबंदी पर एतराज जताया है और कहा है कि वार्ड को दुरुस्त करवाया जाए।

जालंधर नगर निगम में वार्डबंदी का नक्शा देखते पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर कमलजीत भाटिया, खादी बोर्ड के पूर्व डायरेक्टर मेजर सिंह व अन्य

पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर कमलजीत सिंह भाटिया ने कहा है कि उनका पुराना वार्ड 45 था, जिसे अब 51 नंबर दिया दिया गया। लेकिन नए वार्ड में तोड़फोड़ किया गया है। भाटिया के मुताबिक चार वार्डों को जोड़कर एक वार्ड बनाया गया है, जिससे पूरा वार्ड ही डिस्टर्ब हो गया है। उन्होंने सांसद रिंकू से मांग की है कि वार्ड को दुरुस्त करवाया जाए।

ये भी पढ़ें: पंजाब के मशहूर रैपर हनी सिंह को गैंगस्टरों ने दी जान से मारने की धमकी

खादी बोर्ड के पूर्व डायरेक्टर मेजर सिंह ने कहा है कि वार्डबंदी का नक्शा देखकर यह लगता है कि किसी अनपढ़ व्यक्ति के अपने हिसाब से टेढ़ी मेढ़ी लाइन खींच दी है। चंडीगढ़ में बैठकर लाइन खींच कर पूरे वार्ड का सत्यानाश कर दिया है। उन्होंने कहा कि इस पर आपत्ति दर्ज करवाई गई है, साथ ही सांसद सुशील रिंकू से आग्रह किया गया है कि वार्ड को दुरुस्त करवाया जाए।

आपको बता दें कि जब डिलिमिटेशन बोर्ड की बैठक में जालंधर की वार्डबंदी का ड्राफ्ट तैयार किया गया, तब सुशील रिंकू सत्ता में नहीं थे। लोकसभा चुनाव से पहले सुशील रिंकू ने AAP ज्वाइन किया और पार्टी ने उन्हें टिकट देकर सांसद बनवाया। इससे पहले डिलिमिटेशन बोर्ड में विधायक शीतल अंगुराल, रमन अरोड़ा और तब विधायक अब मंत्री बलकार सिंह इसमें शामिल थे।

Video- सीएम भगवंत मान ने सुखबीर बादल की खोल दी पोल, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *