Carry on Jatta 3: सीएम भगवंत मान स्पीकर कुलतार सिंह संधवा समेत अन्य मंत्रियों के साथ पहुंचे ‘कैरी ऑन जट्टा-3’ देखने

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, पंजाब। Carry on Jatta 3: आज यानि 29 जून को गिप्पी ग्रेवाल और सोनम बाजवा की पंजाबी फिल्म ‘कैरी ऑन जट्टा-3’ (Carry On Jatta 3) थिएटर में रिलीज़ हो चुकी है। इस फिल्म को आज पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवा और मंत्रिमंडल के सहयोगियों, विधायकों के साथ देखने के लिए PVR सिनेमा में पहुंचे।

पत्नी गुरप्रीत कौर संग फिल्म देखते सीएम भगवंत मान
ये भी पढ़ें: महिला कर्मचारी से डिप्टी डायरेक्टर बोला- I Love You

इस दौरान इस फिल्म के हीरो और निर्माता गिप्पी ग्रेवाल, बीनू ढिल्लों, कॉमेडियन भल्ला समेत सारी स्टार कास्ट ने स्वागत किया। इस दौरान भगवंत मान के साथ उनकी पत्नी डॉ गुरप्रीत कौर भी मौजूद थी। फिल्म के बाद मुख्यमंत्री का एक बयान सामने आया है उन्होंने कहा है कि अब पंजाबी फिल्मों को बनाने के लिए विदेश जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

फिल्म देखने जाते विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवा
ये भी पढ़ें: प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

अब पंजाब का अपनी फिल्म सिटी लगभग तैयार हो गया है अब बस फिल्म सिटी के प्रोजेक्ट को फाइनल टच दिया जा रहा है। इसी के साथ ही उन्होंने कहा कि शूटिंग के लिए सारा इन्फ्रास्ट्रक्चर यही पंजाब में ही मुहैया करवाया जाएगा। जिसके कारण अब फिल्मों की शूटिंग के लिए लंदन-कनाडा नहीं जाना पड़ेगा बल्कि पंजाब में ही ऐसे सेट लगा दिए जाएंगे।

Video- सीएम भगवंत मान ने सुखबीर बादल की खोल दी पोल, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *