Punjab News: जालंधर में तैनात बड़े पुलिस अधिकारी पर केस दर्ज

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: इस समय की बड़ी खबर फिरोजपुर के तत्कालीन DIG इंदरबीर सिंह को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने एनडीपीएस मामले में फिरोजपुर के तत्कालीन डीआइजी इंद्रवीर सिंह को नामजद किया है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक फिरोजपुर के तत्कालीन DIG इंदरबीर सिंह को रिश्वत लेने के केस में नामजद किया है। यहां हम आपको बता दे कि इंदरबीर वर्तमान में आर्म्ड पुलिस जालंधर में तैनात हैं। वहीं हालांकि विजिलेंस द्वारा फिलहाल गिरफ्तारी संबंधी कोई कार्रवाई नहीं दी गई है।

ये भी पढ़ें: प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

जानकारी के मुताबिक, पिछले साल 30 जून को भिखीविंड में एक एफआईआर दर्ज की गई थी, जिसमें सुरजीत नाम के आरोपी को ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया गया था। उस मामले की जांच में पता चला कि पुलिस ने 10 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। इसके साथ ही पूछताछ में कई पुलिस अधिकारियों का नाम सामने आए।

ये भी पढ़ें: महिला कर्मचारी से डिप्टी डायरेक्टर बोला- I Love You

इस मामले में डीएसपी लखबीर सिंह को पिछले साल 6 जुलाई को गिरफ्तार किया गया था। हालांकि विजिलेंस ने इस मामले में फिरोजपुर के तत्कालीन डीआइजी को नामजद किया है और कहा जा रहा है कि जल्द ही इस मामले में बड़े खुलासे हो सकते है।

Video- सीएम भगवंत मान ने सुखबीर बादल की खोल दी पोल, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *