Accident News: बड़ा हादसा, बस में आग लगने से 26 लोगों की मौत, टायर फटने से पलटी बस

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 232 शब्द|📅 01 Jul 2023

डेली संवाद, महारष्ट्र। Accident News: महाराष्ट्र से बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि महाराष्ट्र में बड़ा सड़क हादसा हो गया है। नागपुर से पुणे जा रही बस खंभे से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ गई और पलट गई, जिससे उसमें आग लग गई। बस में 34 लोग सवार थे, जिसमें 26 की जलने से मौके पर मौत हो गई। इनमें 3 बच्चे भी शामिल हैं।

Accident News: बड़ा हादसा, बस में आग लगने से 26 लोगों की मौत, टायर फटने से पलटी बस

ये भी पढ़ें: प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

बताया जा रहा है कि 8 लोगों ने बस की खिड़की का शीशा तोड़कर जान बचाई। हादसा रात करीब 1.30 बजे बुलढाणा जिले के सिंदखेड़ाराजा के पास पिंपलखुटा गांव के पास समृद्धि महामार्ग एक्सप्रेसवे पर हुआ। बुलढाणा एसपी सुनील कड़ासेन ने बताया, हादसे में बस का ड्राइवर बच गया है।

ये भी पढ़ें: प्रॉपर्टी डीलर ने महिला को पीटा, कपड़े भी फाड़े, भारी हंगामा

उन्होंने बताया कि टायर फटने के बाद हादसा हुआ और बस में आग लग गई। बाद में बस के डीजल टैंक ने आग पकड़ ली, जिससे आग फैल गई। बस में करीब 33 यात्री सफर कर रहे थे। ज्यादातर की मौत जलने से हुई। प्रत्यक्षदर्क्षियों के मुताबिक, ड्राइवर ने बस पर संतुलन खो दिया था। बस पहले एक लोहे के खंभे से टकराई। फिर रोड के बीच बने कन्क्रीट के डिवाइडर से टकराकर पलट गई।

Video- सीएम भगवंत मान ने सुखबीर बादल की खोल दी पोल, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *