Accident News: बेकाबू ट्रक ने सड़क पर चल रहे लोगों को मारी टक्कर, 40 की मौत, 30 घायल

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 274 शब्द|📅 01 Jul 2023

डेली संवाद, केन्या। Accident News: पश्चिमी केन्या में बड़ा सड़क हादसा हो गया है। खबर है कि केन्या में शुक्रवार को एक ट्रक के नियंत्रण खो देने से भीषण सड़क हादसा हो गया। ट्रक अन्य वाहनों और पैदल यात्रियों से टकरा गया, जिससे कम से कम 48 लोगों की मौत हो गई। हादसा शाम 6:30 बजे लोंडियानी जंक्शन पर हुआ।

ये भी पढ़ें: प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

सड़क पर कई मिनी बसों और पलटे हुए ट्रकों का क्षतिग्रस्त मलबा दिखाया गया है। माना जा रहा है कि मलबे में कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका है, जिसके लिए बचाव दल भेजा गया है। हादसे के बाद कई वीडियो भी सामने आए है जिसमे मलबे को दिखाया गया है बताया जा रहा है कि मलबे में में कई और लोग फंसे हो सकते है।

ये भी पढ़ें: प्रॉपर्टी डीलर ने महिला को पीटा, कपड़े भी फाड़े, भारी हंगामा

केन्या रेड क्रॉस ने भी इसके बारे में जानकारी दी। रेड क्रास ने बताया कि लॉरी ने छह से अधिक वाहनों को टक्कर मारी। साथ ही कई पैदल चल रहे यात्रियों को भी कुचल दिया। बता दें कि मरने वालों में कई युवा और व्यवसायी भी शामिल हैं।

केन्या के राष्ट्रपति विलियम रुटो ने इस हादसे पर दुख जताया है। गौरतलब है कि शुक्रवार शाम को हुआ हादसा केन्या के इतिहास के सबसे भयावह सड़क हादसों में शुमार है। इससे पहले बीते साल मध्य केन्या में एक बस पुल से उतरकर नदी घाटी में गिर गई थी। उस हादसे में 34 लोगों की मौत हो गई थी।

Video- सीएम भगवंत मान ने सुखबीर बादल की खोल दी पोल, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *