Jalandhar News: जालंधर में महिला को पीटने और कपड़ा फाड़ने वाले प्रॉपर्टी डीलर के खिलाफ FIR दर्ज

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: मेजर कोलोनी की निवासी सोनिया की शिकायत पर थाना भार्गव कैम्प की पुलिस ने प्रॉपर्टी डीलर सुरेश खुराना के खिलाफ FIR दर्ज कर लिया है।

सिविल अस्पताल में जख्म दिखाती पीड़िता सोनिया

मेजर कालोनी में मकान बेचने के बाद मकान में कुछ कमी की शिकायत करने गई महिला सोनिया के साथ प्रॉपर्टी डीलर सुरेश खुराना और उसकी पत्नी ने मारपीट कर कपड़े फाड़ दिए थे।

सिविल अस्पताल में जख्म दिखाती पीड़िता सोनिया

पीड़ित महिला सोनिया के बयानों के बाद पुलिस ने जाँच के बाद धारा 354 के तहत मामला दर्ज कर दिया है। इसकी पुष्टि थाना भार्गव कैम्प के SHO ने की है। प्रापटी डीलर सुरेश खुराना के खिलाफ मेजर कोलोनी में रहने वाली महिला ने आरोप लगाया था कि उसके साथ मारपीट करके उसके कपड़े फाड़े गए।

सिविल अस्पताल में जख्म दिखाती पीड़िता सोनिया

हालाँकि सुरेश खुराना ने आरोपो को झूठा बताया था। उन्होंने कहा कि महिला को डेढ़ साल पहले कोठी बेची थी। महिला के खिलाफ कोई मारपीट नहीं की गई है। फ़िलहाल पुलिस ने सुरेश खुराना पर मामला दर्ज कर दिया है।

सिविल अस्पताल में रोती पीड़िता सोनिया














Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *