Jalandhar News: महिला को पीटने और कपड़े फाड़ने वाले प्रापर्टी डीलर को बचाने में जुटी पुलिस, दर्ज नहीं कर रही FIR, पीड़िता अस्पताल में भर्ती

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 492 शब्द|📅 01 Jul 2023

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर वेस्ट हलके की सोनिया के साथ मारपीट करने वाले प्रापर्टी डीलर सुरेश खुराना के खिलाफ पुलिस ने अभी तक कोई कार्ऱवाई नहीं की है, जबकि जख्मी हालत में सोनिया को उसके घर वालों ने सिविल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया है।

Jalandhar News: महिला को पीटने और कपड़े फाड़ने वाले प्रापर्टी डीलर को बचाने में जुटी पुलिस, दर्ज नहीं कर रही FIR, पीड़िता अस्पताल में भर्ती
सिविल अस्पताल में जख्म दिखाती पीड़िता सोनिया

पीड़िता सोनिया का आरोप है कि प्रापर्टी डीलर सुरेश खुराना आम आदमी पार्टी का वर्कर है, जिससे पुलिस सत्ताधारी नेताओं के दबाव में कोई एक्शन नहीं ले रही है। उधर, सुरेश खुराना ने भी सोनिया के खिलाफ पुलिस थाने में शिकायत दी है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों की तहरीर ले ली गई औऱ जांच कर रहे हैं।

Jalandhar News: महिला को पीटने और कपड़े फाड़ने वाले प्रापर्टी डीलर को बचाने में जुटी पुलिस, दर्ज नहीं कर रही FIR, पीड़िता अस्पताल में भर्ती
सिविल अस्पताल में जख्म दिखाती पीड़िता सोनिया
ये भी पढ़ें: प्रॉपर्टी डीलर ने महिला को पीटा, कपड़े भी फाड़े, भारी हंगामा

बस्तियात इलाके में पड़ते मेजर कालोनी में घटिया मैटेरियल से बनाई कोठी की शिकायत लेकर प्राप्रर्टी डीलर सुरेश खुराना के घर पहुंची सोनिया से मारपीट हुई। पीड़िता सोनिया के मुताबिक उसने प्रापर्टी डीलर सुरेश खुराना से करीब 11 महीने पहले कोठी ली थी। कोठी की नींव अब बैठने लगी। टाइलें औऱ फर्श लगातार धंस रही है। जिसकी कई बार सुरेश खुराना से शिकायक की गई।

Jalandhar News: महिला को पीटने और कपड़े फाड़ने वाले प्रापर्टी डीलर को बचाने में जुटी पुलिस, दर्ज नहीं कर रही FIR, पीड़िता अस्पताल में भर्ती
सिविल अस्पताल में जख्म दिखाती पीड़िता सोनिया

सोनिया के मुताबित कोठी की फर्श धंसने की शिकायत लेकर जब वह सुरेश खुराना के दफ्तर पहुंची तो दफ्तर बंद था। इसके बाद वह सुरेश खुराना के घर पहुंची और शिकायत करने लगी। इसी बीच प्रापर्टी डीलर सुरेश खुराना भी आ गया। सुरेश खुराना औऱ उसकी पत्नी ने सोनिया के साथ गाली गालौच की। उसके बाद मारपीट कर कपड़े फाड़ दिए। इस घटना के बाद सोनिया की एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है।

Jalandhar News: महिला को पीटने और कपड़े फाड़ने वाले प्रापर्टी डीलर को बचाने में जुटी पुलिस, दर्ज नहीं कर रही FIR, पीड़िता अस्पताल में भर्ती
सिविल अस्पताल में रोती पीड़िता सोनिया
ये भी पढ़ें: प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

सोनिया का आऱोप है कि मारपीट और कपड़े फाड़ने के बाद प्रापर्टी डीलर सुरेश खुराना ने उसे जान से मारने की धमकी है। इस संबंध में सोनिया ने थाना भार्गव कैंप में सोनिया ने शिकायत दी है। साथ ही सिविल अस्पताल में इलाज करवाया। पुलिस को सोनिया ने एमएलआर की कापी भी दी है, लेकिन पुलिस ने अभी तक कोई कार्ऱवाई नहीं की।

Jalandhar News: महिला को पीटने और कपड़े फाड़ने वाले प्रापर्टी डीलर को बचाने में जुटी पुलिस, दर्ज नहीं कर रही FIR, पीड़िता अस्पताल में भर्ती
सिविल अस्पताल में रोती पीड़िता सोनिया

पीड़ित सोनिया ने आरोप लगाया है कि सुरेश खुराना आम आदमी पार्टी का वर्कर है, जिससे सत्ता के दबाव में पुलिस कोई कार्ऱवाई नहीं कर रही है। उधऱ, प्रापर्टी डीलर सुरेश खुराना ने कहा है कि उन्होंने कोठी बेची थी, सोनिया की शिकायत को वे दूर करवा रहे थे। इतने में सोनिया उनके घर आकर लड़ाई करना शुरू कर दिया। खुराना ने कहा है कि उन्होंने सोनिया के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी है।

Jalandhar News: महिला को पीटने और कपड़े फाड़ने वाले प्रापर्टी डीलर को बचाने में जुटी पुलिस, दर्ज नहीं कर रही FIR, पीड़िता अस्पताल में भर्ती

Jalandhar News: महिला को पीटने और कपड़े फाड़ने वाले प्रापर्टी डीलर को बचाने में जुटी पुलिस, दर्ज नहीं कर रही FIR, पीड़िता अस्पताल में भर्ती
पीड़िता सोनिया की MLR रिपोर्ट

Video- सीएम भगवंत मान ने सुखबीर बादल की खोल दी पोल, देखें

Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *