⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 185 शब्द|📅 01 Jul 2023
डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjabi Singer Suicide: पंजाबी इंडस्ट्री से दुखद खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाबी लोक गायक रणजीत सिद्धू ने आत्महत्या कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार रात रेलवे ट्रेक के पास एक शव मिला, पुलिस की जांच में पता चला कि ये लाश किसी और की नहीं बल्कि रणजीत सिद्धू की है।

ये भी पढ़ें: प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप
मीडिया हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक रणजीत सिद्धू ने अपने रिश्तेदारों से तंग आके आत्महत्या की है। रणजीत सिद्धू की मौत में पंजाबी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, रणजीत सिद्धू की पत्नी का बयान भी सामने आया है।
ये भी पढ़ें: प्रॉपर्टी डीलर ने महिला को पीटा, कपड़े भी फाड़े, भारी हंगामा
सिंगर की वाइफ ने आरोप लगाया कि पति का झगड़ा रिश्तेदारों के साथ चल रहा था। उनके रिश्तेदार लगातार उन्हें प्रताड़ित कर रहे थे। रणजीत ने रिश्तेदारों से तंग आकर ही खुदकुशी की है।
Video- सीएम भगवंत मान ने सुखबीर बादल की खोल दी पोल, देखें








