Sarkari Naukari: शिक्षा विभाग में निकली भर्तियां, 20 जुलाई से अप्लाई कर सकेंगे, रिटन एग्जाम भी होगा

Daily Samvad
2 Min Read
Job
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 258 शब्द|📅 01 Jul 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Sarkari Naukari: चंडीगढ़ के सरकारी स्कूलों में नौकरी का सपने देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर सामने आ रही है। खबर है कि चंडीगढ़ एजुकेशन डिपार्टमेंट में JBT प्राइमरी टीचर के पदों पर भर्तियां निकली हैं। इसके लिए नोटिफिकेशन जारी हो गया है, जिसके मुताबिक, कुल 293 JBT प्राइमरी टीचर भर्ती किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें: प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

आपको बता दे कि भर्ती प्रक्रिया पूर्ण रूप से सिर्फ ऑनलाइन मोड पर की जाएगी। भर्ती के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सेकेंगे। विंडो 20 जुलाई सुबह 11 बजे से खुल जाएगी। अंतिम तारीख 14 अगस्त है और शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकेंगे। फीस 17 अगस्त दोपहर 2 बजे तक जमा करवाई जा सकेगी।

भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन ग्रेजुएशन और डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन रहेगी। ग्रेजुएशन 50 प्रतिशत अंकों के साथ पास होनी चाहिए। साथ ही बैचलर ऑफ एजुकेशन की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट पास होना अनिवार्य है। भर्ती के लिए लिखित परीक्षा भी पास करनी होगी।

ये भी पढ़ें: प्रॉपर्टी डीलर ने महिला को पीटा, कपड़े भी फाड़े, भारी हंगामा

भर्ती के लिए ऐज लिमिट 21 से लेकर 37 साल रखी गई है। 1 जनवरी 2023 तक ऐज लिमिट 37 साल से ऊपर नहीं होनी चाहिए। अप्लाई करने के लिए इच्छुक आवेदक https://www.chdeducation.gov.in/ पर लॉगइन करके अप्लाई कर सकते हैं। वहीं फीस जनरल कैटेगरी के लिए 1000 रुपए और SC, OBC के लिए 500 रुपए रखी गई है।

Video- सीएम भगवंत मान ने सुखबीर बादल की खोल दी पोल, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *