Usman Khawaja: उस्मान ख्वाजा ने उड़ा दी है इंग्लैंड के गेंदबाजों की नींद, एशेज में जमकर बोल रहा है बल्ला

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 241 शब्द|📅 01 Jul 2023

डेली संवाद, नई दिल्ली। Usman Khawaja: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच में खेली जा रही एशेज 2023 सीरीज में कंगारू ओपनिंग बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा का बल्ला जमकर बोल रहा है। इस इंग्लिश समर में वह दोनों टीमों के बाकी खिलाड़ियों के मुकाबले काफी बेहतरीन फॉर्म में दिखाई दिए हैं। एजबेस्टन टेस्ट के बाद लॉर्ड्स टेस्ट में भी उस्मान के बल्ले से टीम की दूसरी पारी में अर्धशतक देखने को मिला है।

ये भी पढ़ें: प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

लॉर्ड्स टेस्ट मैच में तीसरे दिन का खेल जब बारिश की वजह से जल्द खत्म हो गया तो उस समय उस्मान ख्वाजा 58 रन बनाकर नाबाद खेल रहे थे। उनकी इस पारी के दम पर ऑस्ट्रेलियाई टीम की स्थिति दूसरे टेस्ट मैच में भी काफी मजबूत हो चुकी है। तीसरे दिन के अंत तक कंगारू टीम के पास 221 रनों की बढ़त हो गई थी।

ये भी पढ़ें: प्रॉपर्टी डीलर ने महिला को पीटा, कपड़े भी फाड़े, भारी हंगामा

उस्मान ख्वाजा के बल्ले से एशेज टेस्ट सीरीज 2023 के पहले मुकाबले में 141 और 65 रनों की पारी देखने को मिली थी। यह दोनों ही पारी ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए मैच में काफी अहम साबित हुई। ख्वाजा अब तक इस टेस्ट सीरीज में 4 पारियों में बल्लेबाजी कर चुके हैं, जिसमें वह 90 के अधिक के औसत के साथ 281 रन बना चुके हैं।

Video- सीएम भगवंत मान ने सुखबीर बादल की खोल दी पोल, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *