डेली संवाद, चंडीगढ़। Neeraj Chopra: टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास बनाने वाले जैवलिन थ्रो खिलाड़ी नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) ने फिर अपने खेल का जौहर दिखाया है। नीरज ने लुसाने डायमंड लीग में गोल्ड मेडल पर कब्जा किया। यह उनका ओवरऑल डायमंड लीग का चौथा गोल्ड है। पिछले दिनों उन्होंने दोहा डायमंड लीग में भी गोल्ड पर कब्जा किया था।
ये भी पढ़ें: प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप
हालांकि मुकाबले में नीरज की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी और उनका पहला थ्रो फाउल रहा था। इसके बाद उन्होंने बेहतरीन वापसी करते हुए 87.66 मीटर भाला फेंककर पहला स्थान हासिल किया। वहीं लॉन्ग जंपर मुरली उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके और ओवरऑल 5वें स्थान पर रहे। 25 साल के नीरज चोपड़ा लुसाने डायमंड लीग में उम्मीद के मुताबिक शुरुआत करने में असफल रहे।
ये भी पढ़ें: प्रॉपर्टी डीलर ने महिला को पीटा, कपड़े भी फाड़े, भारी हंगामा
उनका पहला थ्रो फाउल करार दिया गया। फिर उन्होंने 83.51 और 85.04 मीटर का थ्रो किया। लेकिन अब भी वे अपने बेस्ट के करीब नहीं थे। ऐसे में नीरज ने और दम लगाया, पर उनका चौथा थ्रो फिर से सही नहीं रहा। यानी फाउल हो गया। 2020 टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड जीतने वाले नीरज ने इसके बाद 87.66 का थ्रो करके अपना बेस्ट दिया। वे अंतिम प्रयास में 84.15 मीटर तक ही पहुंच सके।