Ajit Pawar: अजित पवार ने NDA को दिया समर्थन, मोदी सरकार की जमकर की तारीफें

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 251 शब्द|📅 02 Jul 2023

डेली संवाद, महाराष्ट्र। Ajit Pawar: महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। एनसीपी के बड़े नेता अजित पवार (Ajit Pawar) अपने 40 समर्थक विधायकों के साथ शिंदे सरकार में शामिल हो गए हैं। अजित पवार ने एक बार फिर पार्टी से बगावत करते हुए डिप्टी सीएम की शपथ ले ली है। अजित के साथ नौ मंत्रियों ने शिंदे सरकार में शपथ ली है।

ये भी पढ़ें: प्रॉपर्टी डीलर ने महिला को पीटा, कपड़े भी फाड़े, भारी हंगामा

इन मंत्रियों में छगन भुजबल के साथ कई अन्य बड़े नेता भी हैं। इस शपथ ग्रहण समारोह में सीएम एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेन्द्र फडणवीस भी शामिल रहे। शिंदे सरकार में शामिल होने के बाद अजित पवार ने पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस की, इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनके साथ प्रफुल्ल पटेल भी मौजूद रहे। प्रफुल्ल पटेल इस समय एनसीपी के कार्यकारी अध्यक्ष हैं। उन्हें पिछले महीने ही सुप्रिया सुले के साथ ये पद दिया गया था।

ये भी पढ़ें: प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

सूत्रों के मुताबिक उपमुख्यमंत्री अजीत पवार को 40 NCP विधायकों और NCP के 6 MLC का समर्थन मिला है। उपमुख्यमंत्री बनने के बाद अजित पवार ने अपनी पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस में मोदी सरकार की जमकर तारीफी की। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा कि आज हमने महाराष्ट्र सरकार को समर्थन देने का फैसला किया है और मंत्री पद की शपथ ली है। विभागों पर बाद में चर्चा होगी।

Video- सीएम भगवंत मान ने सुखबीर बादल की खोल दी पोल, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *