Crime News: बदमशों ने पत्रकार को किडनैप कर रातभर पीटा, फिर मारी गोली

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 288 शब्द|📅 02 Jul 2023

डेली संवाद, ग्वालियर। Crime News: ग्वालियर शहर में तीन युवकों द्वारा पत्रकार को किडनैप कर जमकर पीटा के बाद उसे गोली मारने की खबर सामने आई है। पत्रकार युवक ने लहूलुहान हालात में किसी तरह वहां से भाग कर अपनी जान बचाई। युवक बड़ी मुश्किलों से बदमाशों के चंगुल से दूर आया और राहगीरों की मदद से पुलिस को इस घटना की सूचना दी।

ये भी पढ़ें: प्रॉपर्टी डीलर ने महिला को पीटा, कपड़े भी फाड़े, भारी हंगामा

मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया है। जहा उसका उपचार चल रहा है। पुलिस के मुताबिक घायल युवक का नाम शिवम आर्य (29) है। वह शहर के हजीरा क्षेत्र का रहने वाला है और निजी न्यूज चैनल में पत्रकार है। और बताया की शुक्रवार की रात को उसकी पहचान के तीन युवकों ने पार्टी के नाम पर उसे बुलाया।

ये भी पढ़ें: प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

मना करने पर जबरन बाइक पर बैठा कर ले गए। फिर रात भर लात-घूंसों और बेल्ट से पीटा। इनसे उनका पेट नहीं भरा तो आपियो ने घायल युवक को गोली मार दी। घायल शिवम के मुताबिक उसका नितिन जैन नाम के शख्स से विवाद चल रहा है। शिवम की पत्नी ने नितिन के खिलाफ केस दर्ज कराया था।

इसी मामले में नितिन जेल चला गया। इसी वक्त विवेक भी जेल में था। दोनों की जेल में ही मुलाकात हुई थी। शिवम का कहना है कि जब आरोपी ले जा रहे थे, कह रहे थे कि 5 लाख रुपए में तेरी सुपारी मिली है। बता तुझे मार दें क्या? मैंने मजाक समझ रहा था, इसलिए कह दिया कि मार दो।

Video- सीएम भगवंत मान ने सुखबीर बादल की खोल दी पोल, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *