डेली संवाद, पंजाब। Punjab News: यूपी के गैंगस्टर मुख़्तार अंसारी को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब के सीएम भगवंत मान ने इस मामले में एक ट्वीट किया है। दरअसल सीएम मान ने उत्तर प्रदेश के गैंगस्टर मुख्तार अंसारी से जुड़े लाखों रुपए के कानूनी खर्च देने से इनकार करने के बाद अब उसे पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर व पूर्व जेल मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा से वसूलने की घोषणा की है।
ये भी पढ़ें: प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप
इस बात की जानकारी सीएम भगवंत मान ने दी है उन्होंव ट्वीट कर कहा कि ”यूपी के गैंगस्टर अंसारी को अपनी दोस्ती निभाने के लिए पंजाब की जेल में रखने और उसका केस सुप्रीम कोर्ट में लड़ने की फीस के 55 लाख पंजाब के खजाने से नहीं दिए जाएंगे… उस समय के गृह मंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और जेल मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा से ये पैसा वसूला जाएगा… पैसा न देने की सूरत में उनकी पेंशन और सरकारी सहूलतें रद्द कर दी जाएंगी।”
UP ਦੇ ਗੈਂਗਸਟਰ ਅੰਸਾਰੀ ਨੂੰ ਆਪਣੀ ਦੋਸਤੀ ਨਿਭਾਉਣ ਲਈ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਜੇਲ੍ਹ ਚ ਰੱਖਣ ਅਤੇ ਉਸਦਾ ਕੇਸ ਸੁਪਰੀਮ ਕੋਰਟ ਚ ਲੜਣ ਦੀ ਫੀਸ 55 ਲੱਖ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਖ਼ਜ਼ਾਨੇ ਚੋਂ ਨਹੀ ਦਿੱਤੇ ਜਾਣਗੇ .. ਉਸ ਵੇਲੇ ਦੇ ਗ੍ਰਹਿ ਮੰਤਰੀ ਕੈਪਟਨ ਅਮਰਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਜੇਲ੍ਹ ਮੰਤਰੀ ਸੁਖਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਰੰਧਾਵਾ ਤੋਂ ਇਹ ਪੈਸਾ ਵਸੂਲਿਆ ਜਾਵੇਗਾ..ਪੈਸਾ ਨਾ ਦੇਣ ਦੀ ਸੂਰਤ…
— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) July 2, 2023
ये भी पढ़ें: प्रॉपर्टी डीलर ने महिला को पीटा, कपड़े भी फाड़े, भारी हंगामा
आपको बता दे कि अप्रैल महीने में मुख्यमंत्री कार्यालय ने करीब 55 लाख रुपए का भुगतान करने की फाइल को लौटा दी थी। मुख्तार अंसारी करीब ढाई साल (2019-2021) पंजाब की रोपड़ जेल में बंद था। पंजाब पुलिस उसे ट्रांजिट रिमांड पर उत्तर प्रदेश से लाई थी। मोहाली पुलिस ने एक बिल्डर की शिकायत पर मुख्तार अंसारी के खिलाफ केस दर्ज किया था।