Punjab Weather Update: पंजाब-हरियाणा में मॉनसून का असर, 3-4 जुलाई को हल्की बारिश, उसके बाद ऐसा रहेगा मौसम

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Weather Update
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 240 शब्द|📅 02 Jul 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: हरियाणा के उत्तरी जिलों में आज भी मानसून जारी रहेगा। अरब सागर से आने वाली मानसूनी हवाओं के कारण मानसून सक्रिय रहने की संभावना है। जिसके कारण उत्तरी जिलों में हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं, दक्षिणी और पश्चिमी जिलों में बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश की भी संभावना है।

ये भी पढ़ें: प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

इसके अलावा 3 और 4 जुलाई को राज्य में बारिश की गतिविधियां कम होने वाली हैं। मौसम में बदलाव के कारण उत्तरी जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, अगर पंजाब की बात करें तो राज्य में कई जगहों पर बारिश हो रही है। जिससे तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक 4 जुलाई तक पंजाब के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना है।

ये भी पढ़ें: प्रॉपर्टी डीलर ने महिला को पीटा, कपड़े भी फाड़े, भारी हंगामा

हरियाणा में बंगाल की खाड़ी से आने वाली मानसूनी हवाओं के कारण 4 जुलाई के बाद मानसून की सक्रियता बढ़ने वाली है। जिसके चलते 5 जुलाई से 7 जुलाई तक राज्य के कई जिलों में अच्छी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा दिन का तापमान भी थोड़ा गिर सकता है। राज्य के अधिकांश जिलों में पिछले एक सप्ताह से रुक-रुक कर बारिश हो रही है।

Video- सीएम भगवंत मान ने सुखबीर बादल की खोल दी पोल, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *