डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: पंजाब में मानसून ने फिर दगा दे दिया है। समय पर मानसून आने के बाद भी राज्य में सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई है। कल एक-दो जिलों को छोड़कर कहीं भी बारिश नहीं हुई, जिससे तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो दिनों तक मौसम साफ रहने की संभावना है और बुधवार से मानसून एक बार फिर सक्रिय हो सकता है।
ये भी पढ़ें: प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप
जानकारी के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के दौरान चंडीगढ़ में 7.2 मिमी, फतेहगढ़ साहिब में 8 मिमी, मोहाली में 2 मिमी, बरनाला में 1 मिमी और होशियारपुर में 0.5 मिमी बारिश दर्ज की गई। बीते दिन राज्य के बाकी हिस्से शुष्क रहे। मानसून के आगमन के साथ ही पंजाब में रातें ठंडी हो जाती हैं, जिसके कारण दिन और रात के तापमान में केवल 8 से 10 डिग्री का अंतर रह जाता है। यही वजह है कि अब उमस लोगों को परेशान कर रही है।
वहीं पटियाला, नाभा, राजपुरा, डेराबस्सी, फतेहगढ़ साहिब, अमलोह, मोहाली, बस्सी पठाना, खरड़ और चमकौर साहिब में आज बारिश होने की संभावना है। 5 जुलाई को पंजाब के ज्यादातर हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। 3-4 जुलाई को पंजाब के शहरों का तापमान 37-38 डिग्री तक पहुंच जाएगा, लेकिन 5 जुलाई के बाद मानसून एक बार फिर सक्रिय होगा और तापमान में गिरावट आएगी।
ये भी पढ़ें: प्रॉपर्टी डीलर ने महिला को पीटा, कपड़े भी फाड़े, भारी हंगामा
मौसम विभाग के मुताबिक, जुलाई महीने में तापमान 40 डिग्री के पार देखा जाता है, लेकिन पिछले महीनों में पश्चिमी विक्षोभ और बिपरजया तूफान के कारण पंजाब में जून और जुलाई में तापमान 6 से 8 डिग्री तक रिकॉर्ड किया जा रहा है। जो पिछले वर्ष की तुलना में कम है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक तापमान में इस गिरावट का असर फसलों पर भी देखने को मिलेगा। साथ ही ऐसा मौसम सब्जियों के लिए भी अच्छा नहीं है।
Video- सीएम भगवंत मान ने सुखबीर बादल की खोल दी पोल, देखें






