Gautam Adani: गौतम अडानी को बड़ा झटका, अमीरों की लिस्ट से बाहर, एलन मस्क टॉप पर

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 281 शब्द|📅 03 Jul 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Gautam Adani: अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी (Gautam Adani) ने एशिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स का दर्जा खो दिया है। इसके साथ ही अडानी दुनिया के सबसे अमीर लोगों की टॉप 20 लिस्ट से भी बाहर हो गए हैं। गौतम अडानी का एशिया के दूसरे सबसे अमीर होने का रुतबा चीन के झोंग शानशान ने छीन लिया है। इसके साथ ही मुकेश अंबानी अभी भी 13वें स्थान पर हैं।

Gautam Adani: गौतम अडानी को बड़ा झटका, अमीरों की लिस्ट से बाहर, एलन मस्क टॉप पर

ये भी पढ़ें: प्रॉपर्टी डीलर ने महिला को पीटा, कपड़े भी फाड़े, भारी हंगामा

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स की नवीनतम सूची में एलन मस्क सबसे ऊपर पर हैं। एलन मस्क की कुल नेटवर्थ 234 अरब डॉलर है और इस साल अब तक एलन मस्क की नेटवर्थ 96.6 अरब डॉलर बढ़ी है। बर्नार्ड अर्नाल्ट, जिनकी कुल संपत्ति 200 बिलियन डॉलर है। इस साल अब तक उन्होंने कुल 38.2 अरब डॉलर की कमाई की है।

ये भी पढ़ें: प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

तीसरे स्थान पर जेफ बेजोस हैं, जिनकी कुल संपत्ति 154 अरब डॉलर है। इस साल जेफ बेजोस की संपत्ति में 47.4 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। बिल गेट्स चौथे स्थान पर हैं। इस साल बिल गेट्स की संपत्ति में 24.4 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। बिल गेट्स की कुल संपत्ति 134 अरब डॉलर हो गई है। पांचवीं स्थान पर लैरी एलिसन है।

लैरी एलिसन ने इस साल 40.8 बिलियन डॉलर की कमाई की। इससे लैरी एलिसन की कुल संपत्ति 133 अरब डॉलर हो गई है। इसके साथ ही गौतम अडानी अब 60.3 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 20 में से 21वें स्थान पर आ गए हैं।

Video- सीएम भगवंत मान ने सुखबीर बादल की खोल दी पोल, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *