डेली संवाद, चंडीगढ़। Pink WhatsApp Scam: कहीं आपके पास भी तो WhatsApp अपडेट करने का मैसेज नहीं आया है। इन दिनों देशभर में एक बड़ा व्हाट्सएप घोटाला चल रहा है। जिसमें साइबर ठग आपके व्हाट्सएप को अपडेट करने और पिंक व्हाट्सएप (Pink WhatsApp) डाउनलोड करने के लिए लिंक शेयर कर रहे हैं।
जैसे ही आप उस लिंक पर क्लिक करेंगे आपका फोन साइबर ठगों के कंट्रोल में आ जाएगा और वे आपका डेटा चुरा लेंगे। साथ ही ये दुर्भावनापूर्ण साइबर अपराधी आपका अकाउंट भी हैक कर लेंगे। आपके पास दिन भर में कई तरह के व्हाट्सएप स्कैन होंगे। इन दिनों साइबर अपराधियों ने ठगी का नया तरीका ढूंढ लिया है।
ये भी पढ़ें: प्रॉपर्टी डीलर ने महिला को पीटा, कपड़े भी फाड़े, भारी हंगामा
जिसे पिंक व्हाट्सएप नाम दिया गया है। पुलिस ने लोगों से ऐसे किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करने की अपील की है। नहीं तो आप साइबर धोखाधड़ी का शिकार हो सकते हैं। पुलिस ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड किया है और लोगों से अपील की है कि कोई भी पिंक व्हाट्सएप स्कैम के झांसे में न आए और न ही किसी अनजान लिंक पर क्लिक करें।
पिंक व्हाट्सएप एक स्कैम है जिसका इस्तेमाल साइबर ठग कर रहे हैं। व्हाट्सएप के अपडेट वर्जन का मैसेज बनाकर शातिर आपके फोन पर व्हाट्सएप अपडेट करने और पिंक व्हाट्सएप डाउनलोड करने का मैसेज भेजता है। जैसे ही आप उस लिंक पर क्लिक करेंगे आपका फोन उनके कंट्रोल में आ जाएगा और वे आपके फोन से सारा डेटा चुरा लेंगे।
ये भी पढ़ें: प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप
लोगों को बेवकूफ बनाने के लिए दुर्भावनापूर्ण धोखेबाजों द्वारा पिंक व्हाट्सएप के विभिन्न फीचर्स का उल्लेख किया गया है। आपको बता दें कि पिंक व्हाट्सएप डाउनलोड का मैसेज कई दिनों से स्कैमर्स द्वारा फैलाया जा रहा है। यह व्हाट्सएप का कोई नया फीचर नहीं है, बल्कि यह जालसाजों की एक साजिश है जिसके तहत वे लोगों को धोखा दिया जा रहा हैं।