Punjab News: राजनैतिक पार्टियाँ अब अपने वित्तीय खातों सम्बन्धी जानकारी ऑनलाइन भर सकेंगी- सिबिन सी

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 354 शब्द|📅 03 Jul 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: राजनैतिक पार्टियाँ अब निर्वाचन आयोग के पास अपने वित्तीय खाते ऑनलाइन दायर कर सकेंगी। इस पहल के अंतर्गत नया वेब- पोर्टल (https://iems.eci.gov.in/ शुरू किया गया है जिस पर राजनैतिक पार्टियों की तरफ से दिए योगदान की रिपोर्ट, ऑडिट किए सालाना खाते और चुनाव खर्चे सम्बन्धित जानकारी ऑनलाइन दायर की जा सकती है।

जन प्रतिनिधित्व एक्ट, 1951 और आयोग द्वारा पिछले सालों के दौरान समय-समय पर जारी पारदर्शिता सम्बन्धी दिशा- निर्देशों के मुताबिक यह वित्तीय स्टेटमैंटें राजनैतिक पार्टियों की तरफ से निर्वाचन आयोग/राज्यों/ केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों के पास जमा करवानी ज़रूरी हैं।

ये भी पढ़ें: प्रॉपर्टी डीलर ने महिला को पीटा, कपड़े भी फाड़े, भारी हंगामा

इस सम्बन्धी विवरणों का खुलासा करते हुए सीईओ पंजाब सिबिन सी ने बताया कि सभी राजनैतिक पार्टियों को संबोधित एक पत्र में, ई. सी. आई. ने बताया है कि यह सुविधा दोहरे उद्देश्य के लिए शुरू की गई है। पहला यह ही कि रिपोर्टों को फिजिकल रूप में दायर करने में आती मुश्किलों को दूर करने में और दूसरा यह कि निर्धारित फारमैटों में वित्तीय स्टेटमैंटों को समय पर दायर करना यकीनी बनाने के लिए राजनैतिक पार्टियों को सहायता प्रदान करना।

डाटा की ऑनलाइन उपलब्धता से पारदर्शिता बढ़ेगी और नियमों की समय पर पालना को यकीनी बनाया जा सकेगा। पत्र में, ई. सी. आई. ने राजनैतिक पार्टियों की निर्णायक स्थिति का हवाला देते हुये इस बात पर ज़ोर दिया कि लोकतंत्रीय कामकाज और चुनाव प्रक्रियाओं, ख़ास कर वित्तीय खुलासों में पारदर्शिता के सिद्धांतों की पालना करना उनकी ज़िम्मेदारी है।

ये भी पढ़ें: प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

ऑनलाइन पोर्टल में राजनैतिक पार्टी के अधिकृत प्रतिनिधियों के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और रजिस्टर्ड ईमेलों पर सन्देशों के रूप में रिमाईंडर भेजने की सुविधा भी है जिससे समय पर पालना को यकीनी बनाया जा सके। ग्राफीकल रीप्रैज़ैंटेशन के साथ एक व्यापक गायडिंग मैनुअल और हाल ही पूछे सवाल ( एफ. ए. क्यूज.) भी राजनैतिक पार्टियों को भेजे गए हैं जिनमें ऑनलाइन माड्यूल और ऑनलाइन रिपोर्टों दायर करने की प्रक्रिया संबंधी विस्तृत जानकारी दी गई है।

Video- सीएम भगवंत मान ने सुखबीर बादल की खोल दी पोल, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *