Punjab Politics: मान सरकार अपने झूठे विज्ञापनों पर उड़ा रही पंजाब की जनता के टैक्स का पैसा: गौतम अरोड़ा

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 484 शब्द|📅 03 Jul 2023

डेली संवाद, अमृतसर। Punjab Politics: भारतीय जनता युवा मोर्चा पंजाब के उपाध्यक्ष व पठानकोट युवा मोर्चा के प्रभारी गौतम अरोड़ा ने पंजाब की नाजुक आर्थिक स्थिति पर गहरी चिंता जताते हुए कहा कि पंजाब की भगवंत मान सरकार द्वारा अपने पिछले एक वर्ष के शासन में पंजाब के लोगों के खून पसीने की कमाई जो टैक्स के रूप में वसूली जा रही है, को लगातार अन्य राज्यों में आम आदमी पार्टी की झूठी विज्ञापनबाज़ी पर लुटाया जा रहा है।

ऐसा करके ना सिर्फ भगवंत मान सरकार द्वारा पंजाब के खज़ाने की ही लूट की जा रही है, बल्कि आर्थिक तौर पर कमज़ोर हो चुके पंजाब के भविष्य को भी अंधेरे में डुबोने के भी निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। जबकि पंजाब के सरकारी विभागों के कर्मी, किसान व अन्य संगठन लगातार अपनी मांगों को लेकर भगवंत मान सरकार के विरुद्ध धरने-प्रदर्शन कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: प्रॉपर्टी डीलर ने महिला को पीटा, कपड़े भी फाड़े, भारी हंगामा

गौतम अरोड़ा ने जारी अपनी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि हाल ही में भगवंत मान सरकार ने राजस्थान की अखबारों व टीवी चैनलों पर केवल योगा से संबंधित टोल फ्री नंबर का विज्ञापन देने पर करोड़ों रुपए खर्च किए गए हैं, जबकि राजस्थान की अखबारों व टीवी चैनलों का पंजाब के साथ कोई संबंध भी नहीं है। यह केवल तथा केवल आम आदमी पार्टी की झूठी शोहरत की विज्ञापनबाज़ी के लिए किया जा रहा है।

गौतम अरोड़ा ने कहा कि भगवंत मान ने पंजाब की जनता के टैक्स के सैकड़ों करोड़ रुपए राजस्थान में आम आदमी पार्टी के झूठे प्रचार पर खर्च किए हैं। यहीं बस नहीं गुजरात, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटका व अन्य राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में भी मान सरकार द्वारा पंजाब सरकार के खर्च पर बड़े-बड़े विज्ञापन इन राज्यों के मीडिया में दिए जाते रहे हैं।

ये भी पढ़ें: प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

गौतम अरोड़ा ने कहा कि इसका खुलासा प्रसिद्ध आरटीआई कार्यकर्ता मानिक गोयल द्वारा डाली गई आरटीआई में हुआ है, जिसके जवाब में सरकार द्वारा जानकारी दी गई है कि राजस्थान में हिन्दी अखबारों के पहले सफे के विज्ञापनों का खर्च 25 से 38 लाख रुपए है तथा पंजाब सरकार द्वारा वहां की अखबारों व टीवी चैनलों पर यह विज्ञापन पिछले करीब एक सप्ताह से चल रहे हैं।

पिछले 15 माह से जिस तरह पंजाब के खजाने को लुटाया जा रहा

गौतम अरोड़ा ने इसको आप सरकार की पंजाब की जनता के साथ बड़ी धोखाधड़ी करार देते हुए कहा कि पिछले 15 माह से जिस तरह पंजाब के खजाने को लुटाया जा रहा है, उस तरह पहले कभी भी नहीं हुआ था, जबकि पंजाब में कई विभागों के कर्मचारियों को कई माह से वेतन नहीं मिले तथा अस्पतालों में भी जरूरी दवाईयां व अन्य साजो सामान की भारी किल्लत है। जिसका खामियाजा पंजाब की भोली-भाली जनता को भुगतना पड़ रहा है।

Video- सीएम भगवंत मान ने सुखबीर बादल की खोल दी पोल, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *