Punjab Weather Update: पंजाब में मानसून हुआ धीमा! उमस का कहर- चढ़ा पारा , इस दिन मिल सकती है राहत

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Weather Update
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 272 शब्द|📅 03 Jul 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: पंजाब में पारा फिर चढ़ गया है। अब बुधवार को बारिश के आसार हैं, जिससे गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग के मुताबिक, पंजाब में आज बारिश की संभावना नहीं है, लेकिन ट्राइसिटी में हल्की बारिश हो सकती है। पंजाब में बुधवार से बारिश होने की संभावना है जिससे तापमान एक बार फिर गिर जाएगा बताया जा रहा है कि तापमान 5 डिग्री तक गिर सकता है।

ये भी पढ़ें: प्रॉपर्टी डीलर ने महिला को पीटा, कपड़े भी फाड़े, भारी हंगामा

मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब में सुस्त मानसून के कारण रात का तापमान लगातार बढ़ रहा है। दिन और रात के तापमान में महज आठ डिग्री का अंतर रह गया है, जिससे उमस बढ़ गई है। राज्य में तापमान सामान्य से 2.5 डिग्री अधिक दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार को चंडीगढ़ में 1.4 मिमी और मोहाली में 1 मिमी बारिश दर्ज की गई। आज भी इस इलाके में बूंदाबांदी हो सकती है।

ये भी पढ़ें: प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

पंजाब के लोगों को बढ़ती गर्मी से जल्द राहत मिलती नहीं दिख रही है। मंगलवार को भी पंजाब का तापमान बढ़ेगा और उमस बनी रहेगी। कृषि विशेषज्ञों के मुताबिक पिछले दो माह से मौसम फसलों के लिए ठीक नहीं है। जून के महीने में बेमौसम बारिश हुई जिसके कारण पंजाब का तापमान, जो 47 डिग्री तक पहुँच गया था, 42 डिग्री तक पहुँच गया। जुलाई माह में भी उमस परेशान कर रही है, लेकिन तापमान में कोई खास बढ़ोतरी नहीं हो रही है।

Video- सीएम भगवंत मान ने सुखबीर बादल की खोल दी पोल, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *