Accident News: हाईवे पर भयानक हादसा, 12 लोगों की मौके पर मौत, कई घायल

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, महाराष्ट्र। Accident News: इस समय की दुखद खबर सामने आ रही है। खबर है कि मुंबई-आगरा हाईवे पर बड़ा हादसा हो गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र के मुंबई-आगरा हाईवे पर पलासनेर के नजदीक एक भीषण सड़क दुर्घटना में 12 लोगों की मौत हो गई है और 10 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें: प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

बताया जा रहा है कि ब्रेक फेल होने के चलते एक कंटेनर तेज रफ्तार में होटल में घुस गया, जिससे यह हादसा हो गया। वहीं दूसरी तरफ मृतकों की तादाद बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस टीम पहुंच चुकी है। हादसे वाली जगह पर पास के गांव से आए लोगों की भीड़ जमा हो गई है।

स्थानीय लोगों की मदद से लोगों को बाहर निकालने का कार्य जारी है। मुंबई-आगरा हाईवे पर पलासनेर गांव महाराष्ट्र के शिरपुर तहसील के धुले जिले में पड़ता है। यह इलाका मध्य प्रदेश से लगा हुआ है। आज मंगलवार दोपहर 12 बजे पलासनेर के पास यह सड़क दुर्घटना हुई है।

ये भी पढ़ें: महिला कर्मचारी से डिप्टी डायरेक्टर बोला- I Love You

जानकारी के अनुसार दोपहर 12 बजे के आसपास एक कंटेनर मुंबई आगरा हाईवे से होकर पलासनेर गांव के नजदीक से गुजर रहा था। इतने में गाड़ी का ब्रेक फेल हो गया और यह पास ही एक होटल में जा घुसा। इस हादसे में 12 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया और 10 लोग जख्मी हुए हैं। घायलों में से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Video- सीएम भगवंत मान ने सुखबीर बादल की खोल दी पोल, देखें















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *