IDFC First Bank share price: IDFC फर्स्ट बैंक और IDFC लिमिटेड का होगा विलय, शेयरों में तेज उछाल

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 268 शब्द|📅 04 Jul 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। IDFC First Bank share price: IDFC फर्स्ट बैंक के निदेशक मंडल ने आईडीएफसी लिमिटेड के अपने साथ विलय को सोमवार को मंजूरी दे दी। इसके लिए शेयर एक्सचेंज रेश्यो भी फिक्स कर दिया गया है। आईडीएफसी लिमिटेड के शेयरधारकों को हर 100 शेयर पर बैंक में 155 शेयर अलॉट किए जाएंगे। विलय के बाद आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के शेयरों की वैल्यू में 4.9 फीसदी का उछाल आएगा।

ये भी पढ़ें: प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ने सोमवार को शेयर बाजार को दी गई जानकारी में बताया कि आईडीएफसी एफएचसीएल, आईडीएफसी लिमिटेड और आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के कॉरपोरेट ढांचे के सरलीकरण के मकसद से ऐसा किया जा रहा है। बैंक का कहना है कि इससे रेग्लुलेशंस के अनुपालन में भी आसानी होगी। गौरतलब है कि यह एचडीएफसी बैंक और एचडीएफसी के विलय के बाद भारत में वित्तीय क्षेत्र का दूसरा सबसे बड़ा मर्जर है।

ये भी पढ़ें: महिला कर्मचारी से डिप्टी डायरेक्टर बोला- I Love You

इस रिवर्स मर्जर को मंजूरी मिलने के बाद दोनों के शेयरों में बड़ी हलचल दिख रही है। आईडीएफसी के शेयर 5 फीसदी उछलकर एक साल के हाई 115.40 रुपये पर पहुंच गए। वहीं दूसरी तरफ आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के शेयर करीब 6 फीसदी फिसलकर 77.10 रुपये पर आ गए।

आज दिन के आखिरी में आईडीएफसी बीएसई पर 1.92 फीसदी की बढ़त के साथ 111.20 रुपये (IDFC Share Price) और आईडीएफसी फर्स्ट बैंक 4.02 फीसदी की कमजोरी के साथ 78.65 रुपये (IDFC First Bank Share Price) पर बंद हुआ है।

Video- सीएम भगवंत मान ने सुखबीर बादल की खोल दी पोल, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *