US Independence Day: कभी सुपरपावर अमेरिका भी था अंग्रेजों का गुलाम, जानिए इससे जुड़े कुछ रोचक तथ्‍य

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, अमेरिका। US Independence Day: हर साल 4 जुलाई को अमेरिका का स्वतंत्रता दिवस (US Independence Day) मनाया जाता है। 4 जुलाई 1776 को संयुक्त राज्य अमेरिका को ग्रेट ब्रिटेन से आजादी मिली थी।

ये भी पढ़ें: प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

हर साल इसी की याद में इस दिन को मनाया जाता है। इस खास मौके पर छुट्टी भी होती है। इस बार यह स्वतंत्रता दिवस मंगलवार को पड़ रहा है। इस मौके को अमेरिका के लोग अलग-अलग तरीकों से मनाते हैं।

आइए जानते हैं उन तरीकों के बारे में, जिनसे संयुक्त राज्य अमेरिका में लोग अपना स्वतंत्रता दिवस मनाते हैं:-

4 जुलाई को देश भर के कई कस्बे और शहर परेड की मेजबानी करते हैं। इन परेड में आम तौर पर मार्चिंग बैंड, झांकियां, देशभक्तिपूर्ण प्रदर्शन होते हैं, जिसमें लाल, सफेद और नीले रंग के कपड़े पहने प्रतिभागी शामिल होते हैं।

इस मौके पर देशभर में कई लोग अपने घरों और आंगनों को देशभक्ति थीम के मुताबिक सजावट करते हैं। इसके लिए लोग बैनर, गुब्बारे, स्ट्रीमर और फूल की मालाओं से घर को सजाते हैं। इसके लिए लाल, सफेद और नीले रंग का प्रमुखता से इस्तेमाल किया जाता है।

ये भी पढ़ें: महिला कर्मचारी से डिप्टी डायरेक्टर बोला- I Love You

अमेरिकी स्वतंत्रता दिवस के दौरान राष्ट्रीय ध्वज प्रदर्शित करते हैं, जिसे “स्टार्स एंड स्ट्राइप्स” के रूप में भी जाना जाता है। घरों, इमारतों और सार्वजनिक स्थानों पर झंडे लगाए जाते हैं। कुछ लोग झंडे के डिजाइन वाले कपड़े भी पहनते हैं।

चूंकि इस दौरान गर्मी के मौसम में छुट्टियां पड़ती हैं, इसलिए लोग अक्सरआउटडोर एक्टिविटीज करते हैं। इसके तहत लोग तैराकी, नौकायन, लंबी पैदल यात्रा, खेल खेलना या आउटडोर म्यूजिक प्रोग्राम और त्योहारों में हिस्सा लेते हैं।

Video- सीएम भगवंत मान ने सुखबीर बादल की खोल दी पोल, देखें















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *