Gold-Silver Price: सोने की कीमत में भारी गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जाने आज का ताजा रेट

Daily Samvad
2 Min Read
Gold-Silver Price
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 237 शब्द|📅 05 Jul 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Gold-Silver Price: भारतीय सर्राफा बाजार में आज, 05 जुलाई, 2023 को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। सोने की कीमत 58 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार है वहीं, चांदी का भाव 69  हजार रुपये प्रति किलो से अधिक है। राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 58469 रुपये है।

ये भी पढ़ें: प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

जबकि 999 शुद्धता वाली चांदी (Silver) की कीमत 69797 रुपये है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (India Bullion And Jewellers Association) के मुताबिक, मंगलवार की शाम को 24 कैरेट का शुद्ध सोना 58522 रुपये 10 ग्राम था जो आज सुबह  58469 रुपये पर आ गया है। इसी तरह शुद्धता के आधार पर सोना और चांदी सस्ता हुआ है।

ये भी पढ़ें: प्रॉपर्टी डीलर ने महिला को पीटा, कपड़े भी फाड़े, भारी हंगामा

आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, आज सुबह 995 प्योरिटी वाले दस ग्राम सोने के दाम घटकर 58235 रुपये पहुंच गए हैं। वहीं, 916 शुद्धता वाला सोना आज 53558 रुपये का हो गया है। इसके अलावा, 750 प्योरिटी वाले सोने के दाम 43852 पर आ गए हैं। वहीं, 585 प्योरिटी वाला गोल्ड आज महंगा होकर 34204  रुपये आ गया है। इसके अलावा, 999 प्योरिटी वाली एक किलो चांदी आज 69797 रुपये की हो गई है।

Video- सीएम भगवंत मान ने सुखबीर बादल की खोल दी पोल, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *