Punjab News: पंजाब में एक और टोल प्लाजा होने जा रहा फ्री, CM भगवंत मान करेंगे बंद

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, पंजाब। Punjab News: पंजाब के लोगों के लिए राहत की खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब में एक और टोल प्लाजा बंद होने जा रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आज फरीदकोट स्थित कोटकपूरा-मोगा हाइवे पर गांव चंद पुराना में लगा पीडी अग्रवाल टोल प्लाजा बंद कर दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें: प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

टोल प्लाजा को बंद कराने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान खुद वहां पहुंच रहे हैं। इस मौके पर वे आधिकारिक तौर पर इस टोल प्लाजा को बंद कर देंगे। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस टोल प्लाजा की अवधि इसी महीने खत्म होने वाली है, लेकिन मुख्यमंत्री कुछ तकनीकी कारणों से इसे समय से पहले बंद कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: प्रॉपर्टी डीलर ने महिला को पीटा, कपड़े भी फाड़े, भारी हंगामा

कोटकपूरा से मोगा जाते समय लगभग 35 किलोमीटर की दूरी पर गांव चंद पुराना में पीडी अग्रवाल टोल प्लाजा पड़ता है। यहां से 24 घंटे छोटे-बड़े वाहनों का आवागमन होता है। यहां हम आपको बता दे कि प्रदेश सरकार द्वारा अब तक प्रदेश में 11 टोल प्लाजा को बंद किया जा चुका है। 12वां पीडी अग्रवाल टोल प्लाजा होगा।

Video- सीएम भगवंत मान ने सुखबीर बादल की खोल दी पोल, देखें















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *