Punjab News: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ होंगें गुरुनगरी में विभिन्न धार्मिक तीर्थों में नतमस्तक

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, अमृतसर। Punjab News: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा नियुक्ति किए जाने के बाद भारतीय जनता पार्टी पंजाब के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ वीरवार सुबह दिल्ली से सीधे अमृतसर पहुँच रहे हैं, जहाँ वह गुरुनगरी के विभिन्न तीर्थस्थलों में नतमस्तक होकर आशीवाद प्राप्त करेंगें।

भाजपा प्रदेश मीडिया सचिव जनार्दन शर्मा ने इस संबंध में जारी अपनी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि भारतीय जनता पार्टी पंजाब के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ अपनी नियुक्ति के बाद भाजपा पंजाब का अपना पदभार संभालने से पहले 06 जुलाई 2023, वीरवार को गुरुनगरी अमृतसर में विभिन्न धार्मिक तीर्थों पर नतमस्तक होने पहुँच रहे हैं।

ये भी पढ़ें: प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

उनके साथ इस अवसर पर भाजपा पंजाब के प्रदेश प्रभारी विजय रूपाणी, भाजपा राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ, संगठन महामंत्री श्रीमंथरी श्रीनिवासुलू, प्रदेश महासचिव जीवन गुप्ता व प्रदेश लीडरशिप सहित कई वरिष्ठ नेतागण भी उपस्थित होगी।

जनार्दन शर्मा ने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ की नियुक्ति पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ सुबह 10:00 बजे सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब में नतमस्तक होंगें तथा गुरु जी का आशीर्वाद प्राप्त करेंगें।

ये भी पढ़ें: प्रॉपर्टी डीलर ने महिला को पीटा, कपड़े भी फाड़े, भारी हंगामा

इसके उपरंत सुनील जाखड़ दोपहर 12:15 बजे श्री दुर्ग्याणा मंदिर में नतमस्तक होकर भगवान् का आशीर्वाद प्राप्त करेंगें। इसके उपरंत सुनील जाखड़ दोपहर 01:30 बजे भगवान् श्री वाल्मीकि तीर्थ में नतमस्तक होकर भगवान् श्री वाल्मीकि जी का आशीर्वाद प्राप्त करेंगें।

जनार्दन शर्मा ने कहा कि नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ के स्वागत के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं में बहुत उत्साह है और इस संबंध में भाजपा शहरी जिलाध्यक्ष हरविंदर सिंह संधू द्वारा सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेवारियां लगा दी गई हैं।

Video- सीएम भगवंत मान ने सुखबीर बादल की खोल दी पोल, देखें

CM Bhagwant Mann ने Sukhbir Badal की खोल दी पोल | Daily Samvad





728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *