UP News: 2023-24 में बुंदेलखंड पैकेज के कार्यों के लिए 225 करोड़ के बजट का किया गया प्राविधान

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 478 शब्द|📅 05 Jul 2023

डेली संवाद, लखनऊ। UP News: योगी सरकार बुंदेलखंड को विकास की मुख्य धारा में लाने के लिए सतत प्रयासरत है। सरकार ने बुंदेलखंड पैकेज के तहत विभिन्न विभागों की परियोजनाओं को पूर्ण करने के लिए 200 करोड़ से ज्यादा धनराशि प्रदान करने का अनुमोदन किया है।

उल्लेखनीय है कि बुंदेलखंड पैकेज के तृतीय चरण में 06 विभागों में से 03 विभागों के सभी कार्य पूर्ण हो चुके है। अवशेष कार्यों को पूर्ण कराए जाने के लिए 60.70 करोड़ तथा विभागों द्वारा इंगित बचतों को सम्मिलित करते हुए कुल 116.72 करोड़ की धनराशि सदुपयोग किए जाने के लिए उपलब्ध है। वित्तीय वर्ष 2023-24 में बुंदेलखंड पैकेज के कार्यों के लिए 225 करोड़ के बजट का प्राविधान किया गया है।

विभिन्न प्रस्तावों को मिली हरी झंडी

हाल ही में मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र की अध्यक्षता में बुंदेलखंड पैकेज की समीक्षा की गई, जिसमें पशुधन, कृषि और नमामि गंगे तथा ग्रामीण जल आपूर्ति विभाग के प्रस्तावों पर अनुमोदन प्रदान किया गया। मुख्य सचिव ने दुग्ध विकास विभाग द्वारा बांदा में 01 लाख लीटर प्रतिदिन क्षमता के डेयरी प्लांट के लिए 103.16 करोड़ की स्वीकृत प्रदान की।

ये भी पढ़ें: प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

साथ ही महिला समृद्धिकरण ब्रायलर पालन योजना के अपूर्ण कार्यों के लिए 43.56 करोड़ रुपए की स्वीकृति प्रदान की। इसी तरह, नमामि गंगे तथा ग्रामीण जल आपूर्ति द्वारा बुंदेलखंड में चेकडैम, तालाबों का आधुनिकीकरण एवं ब्लास्ट कूपों (225 नग) के निर्माण के लिए 17.14 करोड़ की स्वीकृत प्रदान की गई। इसके अलावा कृषि विभाग द्वारा वाॅटर हार्वेस्टिंग चेक डैम एवं मल्टीपरपज फार्म पांड परियोजना के लिए 42.79 करोड़ का अनुमोदन प्रदान किया।

तृतीय चरण में अब तक खर्च किए गए 756 करोड़

बुंदेलखंड पैकेज के तृतीय चरण के अंतर्गत 65 करोड़ के उद्यान विभाग के कार्य पूर्ण हो चुके हैं, वहीं कृषि विभाग के 25 करोड़ से अधिक के कार्य भी पूर्ण किये जा चुके हैं। 255 करोड़ से अधिक के सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग की परियोजनाओं को भी पूरा किया जा चुका है। पशुधन विभाग के 55 करोड़ से ज्यादा के 2 कार्य पूरे किए जा चुके हैं तो 44 करोड़ की एक परियोजना को मंजूरी प्रदान की गई है।

ये भी पढ़ें: प्रॉपर्टी डीलर ने महिला को पीटा, कपड़े भी फाड़े, भारी हंगामा

नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग से संबंधित तीन परियोजनाओं पर 247 करोड़ खर्च किए जा चुके हैं और महज 16.5 करोड़ की लागत से इन परियोजनाओं को पूर्ण किया जा रहा है। दुग्ध विकास से संबंधित परियोजनाओं पर 107 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं, जिनमे एक परियोजना के क्षमता विस्तार की रूपरेखा बन रही है।

कुल मिलाकर तृतीय चरण में विभिन्न परियोजनाओं के लिए 917 करोड़ रुपए अनुमोदित किए गए जिसमें से 756 करोड़ खर्च किए जा चुके हैं। 100 करोड़ से ज्यादा की राशि विभागों द्वारा बचाई गई है।

Video- सीएम भगवंत मान ने सुखबीर बादल की खोल दी पोल, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *