डेली संवाद, मेक्सिको। Bus Accident News: मैक्सिको में बुधवार को हुए एक भीषण सड़क हादसे में 27 लोगों की मौत हो गई और 21 घायल हो गए। जिनमें से 12 घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है। जानकारी के मुताबिक, मैक्सिको सिटी से एक बस योसोंडुआ जा रही है। इसी दौरान बस ओक्साका राज्य में एक गहरी खाई में गिर गई।
ये भी पढ़ें: प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप
जिसमें 27 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 21 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि मरने वालों में एक नवजात बच्चा भी शामिल है। ओक्साका के आंतरिक मंत्री जीसस रोमेरो ने एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि दुर्घटना में 13 पुरुषों, 13 महिलाओं और एक नवजात बच्चे की की मौत हुई है।
ये भी पढ़ें: प्रॉपर्टी डीलर ने महिला को पीटा, कपड़े भी फाड़े, भारी हंगामा
रोमेरो ने कहा कि बस राजधानी मेक्सिको सिटी से पश्चिमी ओक्साका की नगर पालिका योसोंडुआ की ओर जा रही थी, तभी चालक ने बस से नियंत्रण खो दिया और बस खाई में गिर गई। ये हादसा स्थानीय समयानुसार बुधवार सुबह करीब साढ़े छह बजे मैग्डेलेना पेनास्को शहर के पास हुआ। हादसे के बाद ट्लाक्सियाको सिविल प्रोटेक्शन के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और राहत बचाव अभियान चलाया।