IND vs WI : अजित अगरकर एक्शन में, 7 खिलाड़ियों को टी20 टीम से किया बाहर

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 365 शब्द|📅 06 Jul 2023

नई दिल्ली। IND vs WI : भारतीय क्रिकेट टीम में बड़ा बदलाव किया गया है। वेस्टइंडीज दौरे पर टेस्‍ट और वनडे के बाद 5 टी20 मैचों की सीरीज खेलने वाली भारतीय टीम के खिलाड़ियों में बदलाव किया गया है। अजीत अगरकर की अगुआई वाली नई सेलेक्शन कमेटी ने पहली बार में टी20 टीम की तस्‍वीर बदल दी है।

ये भी पढ़ें: प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

चयनकर्ताओं ने टीम की घोषणा कर दी है, जिसमें अधिकतर सीनियर खिलाड़ियों को जगह नहीं दी गई है। टीम इंडिया की कमान हार्दिक पंड्या को सौंपी गई है तो सूर्यकुमार यादव को उपकप्‍तान बनाया गया है। ये दोनों इससे पहले भी यही जिम्‍मेदारी निभा रहे थे। खास बात ये है कि इस साल की शुरुआत वाली टी20 टीम के सात खिलाडि़यों को बाहर का रास्‍ता दिखाते हुए टीम की तस्वीर पूरी तरह से बदल गई है।

बता दें कि अजीत अगरकर को एक दिन पहले ही भारतीय टीम का नया मुख्‍य चयनकर्ता नियुक्‍त किया गया था। इसके अगले दिन ही अगरकर ने टी20 टीम का ऐलान कर दिया है। उन्‍होंने इस टीम में कुछ युवा चेहरों को शामिल किया है, जबकि भविष्‍य को देखते हुए कुछ सीनियर्स की छुट्टी कर दी है।

ये भी पढ़ें: प्रॉपर्टी डीलर ने महिला को पीटा, कपड़े भी फाड़े, भारी हंगामा

चयनकर्ताओं ने साफ कर दिया है कि टी20 युवाओं का खेल है। इसलिए रोहित शर्मा, विराट कोहली, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी और भुवनेश्वर कुमार की शायद ही अब जगह बने।

इन खिलाडि़यों को किया बाहर

बता दें कि न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के दौरान हार्दिक पंड्या की कप्तानी में 7 खिलाड़ी टीम का हिस्‍सा थे, जिन्‍हें बाहर कर दिया गया है। इनमें ऋतुराज गायकवाड़, पृथ्वी शॉ, राहुल त्रिपाठी, शिवम मावी, दीपक हुड्डा, जितेश शर्मा, वॉशिंगटन सुंदर शामिल हैं। पृथ्वी शॉ, वॉशिंगटन सुंदर और राहुल त्रिपाठी को भरपूर मौके मिले, जिन्‍हें वह भुना नहीं सके।

भारत की टी20 टीम स्‍क्‍वॉड

हार्दिक पंड्या (कप्‍तान) सूर्यकुमार यादव (उपकप्‍तान) ईशान किशन (विकेटकीपर) शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, उमरान मलिक, रवि बिश्नोई और आवेश खान।

VIDEO- नूरां सिस्टर्स ने लूट ली महफिल | अली… अली … पर सब को झुमाया

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *