Jalandhar News: राजेश बाघा ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की जयंती पर किए श्रद्धासुमन अर्पित

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 491 शब्द|📅 06 Jul 2023

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: भारत की एकता व अखंडता के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले राष्ट्रवादी नेता जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की पावन जयंती पर भारतीय जनता पार्टी जालंधर के अध्यक्ष सुशील कुमार शर्मा की अध्यक्षता में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें भारतीय जनता पार्टी पंजाब के महासचिव व पूर्व चेयरमैन अनुसूचित जाति आयोग पंजाब राजेश बाघा विशेष रूप से उपस्थित हुए।

उन्होंने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी को अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए। राजेश बाघा ने इस अवसर पर कहा कि बीजेपी के प्रमुख बड़े नेताओं में कश्मीर में धारा 370 को खत्म करने या उस पर बहस की शुरुआत सबसे पहले डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने की थी। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ऐसी शख्सियत थे जिन्होंने देश की आज़ादी के बाद सर्वप्रथम देश की एकता व अखण्डता की आवाज़ उठाई।

ये भी पढ़ें: प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

डॉ. मुखर्जी का जन्म आज ही के दिन 6 जुलाई 1901 में कोलकाता में हुआ था। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने जवाहरलाल नेहरू से अलग होकर 1991 में भारतीय जनसंघ की स्थापना की। उन्होंने उस समय कश्मीर में 2 प्रधानमंत्री का विरोध किया। जम्मू कश्मीर में श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने धारा 370 का विरोध शुरू किया। उन्होंने एक देश में दो विधान एक देश में दो निशान एक देश में दो प्रधान नहीं चलेंगे जैसे नारे दिए।

राजेश बाघा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35 ए को समाप्त कर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की है। डॉ. मुखर्जी ने जनांदोलन छेड़ा और कश्मीर में बिना परमिट के प्रवेश किया। तत्कालीन कश्मीर सरकार ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया और उनकी 23 जून 1953 को रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई।

भारतीय जनता पार्टी इस दिन को बलिदान दिवस के रूप में मनाती है। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एक देशभक्त और स्वाभिमानी राष्ट्रवादी थे और उन्होंने भारत की एकता और अखंडता के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया था। एक मजबूत और एकजुट भारत के लिए उनका जुनून हमें प्रेरित करता है और हमें 130 करोड़ भारतीयों की सेवा करने की ताकत देता है।

ये भी पढ़ें: प्रॉपर्टी डीलर ने महिला को पीटा, कपड़े भी फाड़े, भारी हंगामा

सुशील शर्मा, सचिव अनिल सच्चर, महामंत्री अशोक सरीन हिक्की ने कहा के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी अखंड भारत का सपना देखने वाले महानायक थे। उन्होंने कार्यक्रम में पहुंचे हुए सभी लोगों का आभार व्यक्त किया और जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर उन्हें नमन किया।

साहिबी आनंद ने कहा कि मुखर्जी महान शिक्षाविद और विचारक थे तथा उनके विचारों से प्रेरित होकर पार्टी के कार्यकर्ता राष्ट्र निर्माण के मार्ग पर अग्रसर हैं। यह उनके बलिदान और संघर्षों की जीत है। देश की आजादी के बाद कांग्रेस ने देश में तुष्टिकरण की ओछी राजनीति की है।

VIDEO- नूरां सिस्टर्स ने लूट ली महफिल | अली… अली … पर सब को झुमाया

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *