Punjab News: बड़ी कार्रवाई, बिश्नोई गैंग के दो गैंगेस्टरों के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 286 शब्द|📅 06 Jul 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: इंटरपोल ने लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के दो कुख्यात बदमाशों के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया है। अब इंटरपोल ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो और साथियों के खिलाफ रेड नोटिस जारी किया है, जो विदेश से गैंग चला रहे हैं।

यह रेड कॉर्नर नोटिस भारतीय जांच एजेंसी के अनुरोध पर जारी किया गया था। विक्रम बराड़ पर बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के पिता सलीम खान को धमकी भरा पत्र भेजने का आरोप है। यह गैंगस्टर विक्रम बराड़ राजस्थान का मूल निवासी है… मुंबई से गिरफ्तार आरोपी सौरभ महाकाल ने मुंबई पुलिस के सामने विक्रम बराड़ और उसके तीन साथियों का नाम भी लिया था।

ये भी पढ़ें: प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

गैंगस्टर विक्रम बराड़ के खिलाफ राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में करीब दो दर्जन मामले दर्ज हैं। भारत में दर्जनों आपराधिक वारदातों को अंजाम देने के बाद ये गैंगस्टर विदेश भाग गया है। वह विदेश में रहकर भारत विरोधी गतिविधियां कर रहा है। इंटरपोल ने एक अन्य गैंगस्टर कपिल सांगवान उर्फ नंदू के खिलाफ भी रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया है, जिसमें भारतीय जांच एजेंसी से रिपोर्ट मांगी गई है।

ये भी पढ़ें: प्रॉपर्टी डीलर ने महिला को पीटा, कपड़े भी फाड़े, भारी हंगामा

जिसका मतलब है कि वह अब किसी भी हवाई अड्डे से यात्रा नहीं कर सकता है। इसके खिलाफ भी भारत में दर्जनों FIR दर्ज है। रिकॉर्ड्स के मुताबिक, यह गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा बताया जा रहा है, जो भारत से भाग गया है और फिलहाल ब्रिटेन में रह रहा है, जहां से वह भारत विरोधी गतिविधियों को बढ़ावा दे रहा है।

VIDEO- नूरां सिस्टर्स ने लूट ली महफिल | अली… अली … पर सब को झुमाया

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *