Punjab News: पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर की कनाडा में गोली मार के हत्या

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 241 शब्द|📅 06 Jul 2023

डेली संवाद, कनाडा। Punjab News: कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत में एक इंडो-कैनेडियन गैंगस्टर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। कनाडा की इंटीग्रेटेड होमिसाइड इन्वेस्टिगेशन टीम (IHIT) ने पीड़ित की पहचान 25 वर्षीय करनवीर सिंह के रूप में की है। पुलिस ने बताया कि करणवीर सिंह गरचा एक गैंग की गतिविधियों में शामिल था।

Punjab News: पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर की कनाडा में गोली मार के हत्या

ये भी पढ़ें: प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

पुलिस का कहना है कि करणवीर जिस गैंग से जुड़ा था, वह जबरन वसूली, तस्करी, ड्रग डीलिंग और कई हिंसक घटनाओं में शामिल था। करणवीर सिंह गरचा इस साल मारा जाने वाला पहला इंडो-कैनेडियन गैंगस्टर नहीं है। होमिसाइड इन्वेस्टिगेशन टीम (IHIT) ने कहा कि रविवार रात 9.20 बजे रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस (RCMP) को कोक्विटलम शहर में गोलीबारी की घटना की सूचना मिली।

ये भी पढ़ें: प्रॉपर्टी डीलर ने महिला को पीटा, कपड़े भी फाड़े, भारी हंगामा

इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची, जहां पता चला कि भारतीय मूल के एक कनाडाई गैंगस्टर की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। करणवीर सिंह गरचा, जो बुरी तरह घायल था उसकी रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस द्वारा नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पिछले साल दिसंबर महीने में कनाडा की सरी सिटी पुलिस ने गैंगस्टर एक्टीविटीज में शामिल लोगों की लिस्ट जारी की थी। इसमें करनवीर गरचा का नाम भी शामिल था।

VIDEO- नूरां सिस्टर्स ने लूट ली महफिल | अली… अली … पर सब को झुमाया

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *