Punjab News: सुनील जाखड़ श्री हरिमंदिर साहिब, श्री दुर्ग्याणा मंदिर व श्री राम तीर्थ में हुए नतमस्तक

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 367 शब्द|📅 06 Jul 2023

डेली संवाद, अमृतसर। Punjab News: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा नियुक्ति के बाद भारतीय जनता पार्टी पंजाब के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ आज दिल्ली से सीधे गुरुनगरी में नतमस्तक होने पहुंचे।

इस अवसर पर उनके साथ केन्द्रीय मंत्री सोम प्रकाश, भाजपा पंजाब के प्रभारी व पूर्व मुख्यमंत्री गुजरात विजय रूपाणी, भाजपा राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ, पूर्व राज्यसभा सदस्य व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्वेत मलिक, प्रदेश महासचिव जीवन गुप्ता, बिक्रमजीत सिंह चीमा, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. जगमोहन सिंह राजू पूर्व आईएएस, राज कुमार वेरका सहित कई वरिष्ठ नेतागण भी उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें: प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

सुनील जाखड़ आज सुबह श्री गुरु रामदास अंतरर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुँचे। अमृतसर हवाई अड्डे पहुँचने पर प्रदेश महासचिव जीवन गुप्ता, पूर्व मंत्री डॉ. बलदेव राज चावला, प्रदेश सचिव एडवोकेट राजेश हनी, भाजपा अमृतसर शहरी जिलाध्यक्ष हरविंदर सिंह संधू, सुखमिंदर सिंह पिंटू, डॉ. राम चावला आदि ने प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ का स्वागत किया।

Punjab News: सुनील जाखड़ श्री हरिमंदिर साहिब, श्री दुर्ग्याणा मंदिर व श्री राम तीर्थ में हुए नतमस्तक

हवाई अड्डे से सुनील जाखड़ सीधा सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब पहुंचे, जहाँ उन्होंने गुरु के समक्ष नतमस्तक होकर गुरु का आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके उपरंत सुनील जाखड़ श्री दुर्ग्याणा मंदिर में नतमस्तक होने पहुंचे, जहाँ उन्होंने भगवन के श्रीचरणों में नतमस्तक होकर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर श्री दुर्ग्याणा कमेटी के पदाधिकारियों ने सुनील जाखड़ को सम्मानित किया।

ये भी पढ़ें: प्रॉपर्टी डीलर ने महिला को पीटा, कपड़े भी फाड़े, भारी हंगामा

श्री दुर्ग्याणा तीर्थ में नतमस्तक होने के बाद सुनील जाखड़ भाजपा जिला कार्यालय शहीद हरबंस लाल खन्ना स्मारक पहुँचे, जहाँ भारी बारिश के बावजूद भाजपा अमृतसर शहरी जिलाध्यक्ष हरविंदर सिंह संधू के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने बड़ी गर्मजोशी से नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ का स्वागत किया।

सुनील जाखड़ ने भाजपा कार्यालय में स्थित शहीद हरबंस लाल खन्ना जी की प्रतिमा पर मालायार्पण कर अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए। भाजपा जिलाध्यक्ष हरविंदर सिंह संधू ने अपने पदाधिकारियों के साथ प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ का पुष्पगुच्छ, दोशाला व तलवार भेंट कर स्वागत किया। इसके उपरंत सुनील जाखड़ श्री रामतीर्थ में नतमस्तक होने पहुंचे, जहाँ उन्होंने भगवान श्री वाल्मीकि जी के चरणों में नतमस्तक होकर आशीर्वाद प्राप्त किया।

VIDEO- नूरां सिस्टर्स ने लूट ली महफिल | अली… अली … पर सब को झुमाया

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *